नौशाद आलम | कोसी टाइम्स, चौसा (मधेपुरा) चौसा पश्चिमी पंचायत के सहोरा टोला निवासी तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रखंड महासचिव सुगन पासवान की 90 वर्षीय माता रुक्मिणी देवी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में रोने-बिलखने का माहौल बन गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग शोक-संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि देने वालों में मो. मनौवर हुसैन (जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, मधेपुरा), जरनेल सिंह (प्रखंड उपप्रमुख प्रतिनिधि), सुबोध सिंह (भाजपा मंडल अध्यक्ष, चौसा), अरुण मंडल (जिला महामंत्री, भाजपा) सहित शोभाकांत पासवान, सुधीर सिंह, पवन पासवान, बिनोद साह, गोपाल साह, लालू पासवान (भीम आर्मी), अशोक पासवान (अधिवक्ता, पूर्णिया), नेपाली पासवान, कुशो शर्मा एवं अन्य लोग शामिल थे।
सभी ने दिवंगत रुक्मिणी देवी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।














