• Impact
  • अंगिका विकास के यौद्धाओं को मिलेगा कणिक स्मृति सम्मान,कार्यक्रम कल

    भागलपुर ब्यूरो अंगिका, हिंदी और अंग्रेजी के साहित्यकार कनक लाल चौधरी कणिक की स्मृति में बीस से अधिक अंगिका विकास के लिए निरंतर जद्दोजहद करने वाली रचनाकार हस्तियों को कणिक स्मृति सम्मान से 4 मई को भागलपुर में सम्मानित किया जाएगा। अंगिका में हास्य व्यंग्य की विधा में अनेक कृतियां रचने वाले कणिक ने अंग


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    भागलपुर ब्यूरो

    अंगिका, हिंदी और अंग्रेजी के साहित्यकार कनक लाल चौधरी कणिक की स्मृति में बीस से अधिक अंगिका विकास के लिए निरंतर जद्दोजहद करने वाली रचनाकार हस्तियों को कणिक स्मृति सम्मान से 4 मई को भागलपुर में सम्मानित किया जाएगा। अंगिका में हास्य व्यंग्य की विधा में अनेक कृतियां रचने वाले कणिक ने अंग के इतिहास , भूगोल के साथ संस्कृति पर अंगिका, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में विपुल लेखन किया है। उनकी 25 से अधिक किताबें भी प्रकाशित हैं। पेशे से वकील कणिक ने आत्मकथा भी लिखी है, जो गांधी सरीखे पूरी ईमानदारी से लिखी आत्मकथा के कारण पाठक उनको शाबाशी दिए बगैर नहीं रहेंगे। आज के मुखौटा युग में ईमानदारी से आत्मकथा लिखने वालों का घोर अभाव है। अंग प्रदेश के ऐसे महान साहित्यकार भौतिक रूप से अब हमारे बीच मौजूद नहीं हैं। इसी साल भागलपुर में इनका निधन हो गया है। वे बहुत चुपके से दुनिया से विदा हो गए हैं लेकिन वे अपना लिखा जो छोड़ गए हैं वह बहुत महत्वपूर्ण है। जिसका प्रभाव युगों युगों तक बरकरार रहेगा।


    अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर मंडल के मुताबिक अंग जन गण ,अंग मदद फाउंडेशन और अंगिका सभा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से 4 मई को भागलपुर में तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय स्थित कंपनी बाग के गांधी विनोबा आश्रम में कणिक स्मृति समागम का आयोजन किया जा रहा है। अमृत पुरुष अमरेंद्र और रंजन कुमार के सान्निध्य में होने वाले इस समागम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति उग्र मोहन झा होंगे जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ प्रो रतन कुमार मंडल करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकारों में चंद्रकांत राय और मीना तिवारी भाग लेंगी। कनक लाल चौधरी कणिक के साहित्यिक योगदान पर मुख्य व्याख्यान डॉ शोभा तिवारी देंगे। यह समागम खासतौर से अंगिका के महत्व को उजागर करने के मकसद से किया जा रहा है इसलिए स्वागत भाषण के दौरान डॉ सुधीर मंडल अंग और अंगिका के उन तमाम मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाएंगे जिनकी अब तक घोर उपेक्षा की जाती रही है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार और समाज कर्मी प्रसून लतांत करेंगे। वंदना झा श्वेता झा आदि कार्यक्रम के संयोजन करेंगें और चर्चित कवि त्रिलोकीनाथ दिवाकर धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। समागम में कणिक जी के परिवार से उनकी सुपुत्री कल्याणी मिश्रा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहेंगे। समागम में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसका संचालन वरिष्ठ कवि राजकुमार जी करेंगे।
    समागम में अंगिका विकास के जिन हस्तियों को कणिक स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा उनके नाम इस प्रकार है।
    1 अंशु कुमारी अंगिका विकास
    2 अभय कुमार भारती अंगिका विकास
    3 बीवेकानंद ठाकुर, अंगिका गायन
    4 बबीता कुमारी
    अंगिका विकास
    5 चंदा कुमारी, अंगिका विकास
    6 डोली मंडल, महिला सशक्तिकरण
    7 धीरज पंडित
    अंगिका विकास
    8 इकराम हुसैन शाद
    आंगिक विकास
    9 कुमार भागलपुरी
    साहित्य
    10 कुमार गौरव
    अंगिका विकास
    11 कुमार संभव
    अंगिका विकास
    12 ललिता पांडे
    अंगिका विकास
    13 मुरारी मिश्र
    अंगिका विकास
    14 मृदुला सिंह, महिला सशक्तिकरण
    1 5 मनोज कुमार चौधरी, अंगिका विकास
    16 डॉ मनोज कुमार राही, अंगिका विकास
    17 नील राज, शिक्षा
    18 प्रदीप प्रभात ,अंगिका विकास
    19 फूल कुमार अकेला, अंगिका विकास
    20 प्रीतम कुमार विश्वकर्मा ,अंगिका विकास
    21 पुष्प रंजन कुमार, अंगिका विकास
    22 डॉक्टर पुलकित कुमार मंडल, साहित्य
    23 डॉ पूर्णेंदु चौधरी अंगिका विकास
    24 डॉ राधे श्याम चौधरी, अंगिका विकास
    25 सुमन कुमार, पत्रकारिता
    26 डॉक्टर स्वरक्षी स्वरा, साहित्य
    27 सच्चिदानंद किरण, साहित्य
    28 सत्यनारायण मंडल,
    साहित्य
    29 विकास कुमार निराला, गायन
    30 विनोद आजाद, समाज सेवा
    31 विनोद कुमार, अंगिका विकास
    32 अमृता बनर्जी, स्त्री सशक्तिकरण
    33 ब्रह्मदेव ब्रह्म, अंगिका विकास

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।