• Investigation
  • लापता युवक का शव पांच दिन बाद पोखर से किया बरामद, प्रेम प्रसंग ह-त्या की आशंका

    कुमारखंड, मधेपुरा/कुमारखंड थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार से 14 अक्टूबर को देर रात 19 वर्षीय युवक विशाल कुमार लापता होने के बाद 5 दिन बाद विशाल कुमार का शव केवटगामा चिमनी भट्ठा से 500 मीटर पश्चिम और उत्तर की दिशा स्थित गड्ढे से भरे पोखर के किनारे जलकुंभी में शव बरामद किया गया। शव मिलते


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कुमारखंड, मधेपुरा/कुमारखंड थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार से 14 अक्टूबर को देर रात 19 वर्षीय युवक विशाल कुमार लापता होने के बाद 5 दिन बाद विशाल कुमार का शव केवटगामा चिमनी भट्ठा से 500 मीटर पश्चिम और उत्तर की दिशा स्थित गड्ढे से भरे पोखर के किनारे जलकुंभी में शव बरामद किया गया।

    शव मिलते ही इलाके में भय का माहौल है। कुमारखंड पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। शव को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। बताया गया कि कुमारखंड मुख्य बाजार स्थित संजीव कुमार यादव का 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार 14 अक्टूबर को रात करीब 11 बजे खाना खाकर दादा जी के साथ कमरे में सोने गए थे। उसी दौरान मोबाइल पर किसी का फोन आया और घर से निकलकर आंगन से साइकिल लेकर चले गए। सुबह जब विशाल कुमार को नही देखकर माता पिता खोजने लगे तो कोई सुराग नहीं मिल पाया। गायब होने की सूचना अपने रिश्तेदार और उनके दोस्त को भी दी गई। कुमारखंड थाना को भी लिखित आवेदन देकर लापता होने की जानकारी दी गई। कुमारखंड पुलिस मोबाइल लोकेशन के माध्यम से खोजबीन शुरू कर दिए जिससे मोबाइल से बात हुई उन्हें बुलाकर पूछताछ करने पर खुलासा हो पाया।

    मृतक के पिता संजीव यादव ने बताया केवटगामा गांव निवासी राहुल कुमार ने मेरे पुत्र का हत्या किया। मृतक के दादा योगेंद्र यादव ने बताया विशाल कुमार भागलपुर में रहकर इंटरमीडिएट की तैयारी करते थे। दुर्गा पूजा के छुट्टी पर घर आए हुए थे। 11वीं का टेस्ट परीक्षा देने के बाद फिर वह भागलपुर लौट जाते । 14 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे खाना खाकर मेरे साथ सो रहे थे उसी दौरान मोबाइल पर फोन आया और वह बाहर निकल गए काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चल पाया और पांचवें दिन विशाल कुमार का लाश मिला हैं। उन्होंने बताया विशाल कुमार की हत्या राहुल कुमार ने करवाया है। उन्होंने कहा पुलिस मुझे इंसाफ दे और दोषी को सजा दे।

    इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने बताया गुप्त सूचना मिली की केवटगामा स्थित पोखर में शव हैं। पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव का सिनाखत विशाल कुमार के रूप में किया गया है। श्री शर्मा ने बतायाा प्रेम प्रसंग में विशाल कुमार की हत्या किया गया है। शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।