• Others
  • विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

    अफजल राज@पुरैनी,मधेपुरा पुरैनी थाना अंतर्गत गनेशपुर पंचायत में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि एक विवाहिता महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुरैनी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कुमलेश यादव के


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अफजल राज@पुरैनी,मधेपुरा

    पुरैनी थाना अंतर्गत गनेशपुर पंचायत में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

    बताया जाता है कि एक विवाहिता महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुरैनी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कुमलेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    इस बाबत थाना में आवेदन के अनुसार विवाहिता का कहना है कि आरोपी युवक उसे 3 साल पहले प्रेम जाल में फंसाकर रखा । 12 सितंबर को मेरे ही गांव के सुमलेश यादव उम्र 21 वर्ष मेरे घर बुरी नियत से घुस गया और जबर्दस्ती मुझे उठाकर खेत ले गया और मेरे साथ बलपूर्वक दुष्कर्म करने लगा।

    जब मामला आग की तरह फैल गया तो बीरन यादव व अन्य के द्वारा पंचायती करने की बात कही जाने लगी लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद बीरन यादव धमकी देने लगा कि मेरे पुत्र को जो फंसाएगा उसे जान से मार देंगे।

    वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।