• Investigation
  • अर्जुन हत्याकांड के मुख्य शूटर ने किया सरेंडर

    मधेपुरा। जिले में चर्चित अर्जुन ऋषिदेव हत्याकांड के मुख्य आरोपी पांडव यादव ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो चामगढ़ वार्ड 7 निवासी अर्जुन ऋषिदेव की 4 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा। जिले में चर्चित अर्जुन ऋषिदेव हत्याकांड के मुख्य आरोपी पांडव यादव ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो चामगढ़ वार्ड 7 निवासी अर्जुन ऋषिदेव की 4 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था। घटना के बाद से हत्याकांड का मुख्य आरोपी और शूटर भर्राही ओपी क्षेत्र का कौशलपुर वार्ड 8 निवासी पांडव यादव फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की दबिश से घबराकर उसने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी ने बताया कि पांडव यादव को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।