Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

महेंद्र पटेल बने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाई।

- Sponsored -

मधेपुरा/ बबलू कुमार जदयू के वरिष्ठ नेता महेंद्र पटेल को मधेपुरा जिला का कार्यकारी जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

बता दें कि आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश पार्टी नेतृत्व में यह निर्णय लिया है। इस आशय की जानकारी प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी स्थापना चंदन कुमार सिंह ने पत्र जारी करके दी है। बताया जाता है कि वर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ. रमेश ऋषिदेव, सिन्हेश्वर सुरक्षित विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे इसलिए संगठनात्मक  जिम्मेदारी को निभाने के लिए श्री पटेल को कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष को सम्मानित करते नेता।

श्री पटेल समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं और पूर्व में समता पार्टी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके थे वर्तमान में भी जदयू के कई महत्वपूर्ण पद पर रहे।पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर महेंद्र पटेल को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और बुके से सम्मानित किया इस मौके पर जदयू नेता शैलेश सिंह , युवा नेता संतोष संगम, छात्र जिला अध्यक्ष अभिमन्यु पटेल , छात्रा जिला उपाध्यक्ष प्रशांत यादव , छात्रा उपाध्यक्ष अमित कुमार , छात्र उपाध्यक्ष संजीव कुमार आदि मौजूद थे। 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply