• Bihar
  • मधेपुरा की बेटी ऋति कृष्ण ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों गोल्ड मेडल पाकर बढ़ाया जिले का मान

    मधेपुरा/ जिले के लिए गर्व का पल तब आया जब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ प्रतिष्ठित संस्थान फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (FDDI) की छात्रा ऋति कृष्ण को फाइनल परीक्षा में डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त करने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल ऋति


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ जिले के लिए गर्व का पल तब आया जब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अधीनस्थ प्रतिष्ठित संस्थान फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (FDDI) की छात्रा ऋति कृष्ण को फाइनल परीक्षा में डिस्टिंक्शन अंक प्राप्त करने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल ऋति के शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है, बल्कि मधेपुरा जिले के लिए भी गौरव की बात बन गई है।

    2021-25 सत्र की छात्रा ऋति कृष्ण ने 6900 में से 5940 अंक हासिल कर अपने संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस सफलता से मधेपुरा ही नहीं, पूरे बिहार और देश में चर्चा का विषय बन गई हैं।

    ऋति कृष्णा का संबंध मधेपुरा जिला मुख्यालय के आज़ाद नगर वार्ड नंबर 22 से है। वे मेडिकल रिप्रेज़ेंटेटिव दीपक कृष्ण की बेटी और पूर्व प्रधानाचार्य बालकृष्ण यादव की पोती हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ब्राइट एंजेल्स स्कूल, गुलजारबाग से पूरी की। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने पटना स्थित FDDI में प्रवेश लेकर अपने करियर की दिशा तय की।

    विद्यालय के निदेशक निक्कू नीरज ने कहा कि “ऋति बचपन से ही मेधावी रही हैं। वह हर क्षेत्र में अपना कौशल दिखाती रही हैं। ब्राइट एंजेल्स स्कूल के बच्चों ने हमेशा अपने परिवार, समाज और विद्यालय का नाम रोशन किया है, और ऋति ने यह परंपरा और मजबूत की है।”

    ऋति कृष्ण की इस सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे जिले में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि कई छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है और यह साबित करती है कि लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।