• Others
  • मधेपुरा : पेट्रोल पंप के ऑफिस में चोरी, 50 हजार रुपये समेत अन्य सामान गायब

    मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित एमएलडीपी पेट्रोल पंप के ऑफिस में सोमवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने ऑफिस के पीछे की लोहे की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर पेट्रोल पंप


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित एमएलडीपी पेट्रोल पंप के ऑफिस में सोमवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने ऑफिस के पीछे की लोहे की खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर पेट्रोल पंप की व्यवस्थापक धीरेंद्र सिंह ने सदर थाना में आवेदन दिया है।

    पंप के प्रोपराइटर हरि प्रसाद टेकरीवाल ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे पेट्रोल पंप बंद कर वह अपने घर सिंहेश्वर चले गए थे। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे जब उनके स्टाफ ने पेट्रोल पंप खोला तो देखा कि ऑफिस के पीछे की खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ है और सभी अलमारी खुली पड़ी हैं। अलमारी के अंदर रखे गए सोमवार की बिक्री के करीब 50 हजार रुपये नगद और अन्य सामान गायब थे। जिसके बाद घटना की जानकारी उन्हें दी गई। पंप के प्रोपराइटर हरि प्रसाद टेकरीवाल ने घटना की जानकारी पुलीस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पेट्रोल पंप के कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज का खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।