• Bihar
  • मधेपुरा : तामझाम के साथ हुआ उद्घाटन, 24 घंटे में ही बंद हो गया वृद्धजन आश्रय स्थल

    मधेपुरा/ नगर परिषद क्षेत्र के चैती दुर्गा चौक पर गुरुवार को बड़े ही तामझाम, कैमरों की चमक और अधिकारियों की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल का उद्घाटन किया गया था। नगर परिषद की मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी ने फीता काटकर आश्रय स्थल को औपचारिक रूप से शुरू किया था। उद्घाटन के दौरान


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ नगर परिषद क्षेत्र के चैती दुर्गा चौक पर गुरुवार को बड़े ही तामझाम, कैमरों की चमक और अधिकारियों की मौजूदगी के बीच मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल का उद्घाटन किया गया था। नगर परिषद की मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी ने फीता काटकर आश्रय स्थल को औपचारिक रूप से शुरू किया था। उद्घाटन के दौरान पांच बुजुर्गों को भी दिखावे के तौर पर वहां लाया गया था, लेकिन यह चमक-दमक सिर्फ कुछ घंटों की मेहमान निकली। उद्घाटन के महज 24 घंटे बाद ही हकीकत सामने आ गई। शुक्रवार की रात जब हमारी टीम ने वृद्धजन आश्रय स्थल का वास्तविक हाल जानने के लिए मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, तो आश्रय स्थल पर ताला लटका मिला। अंदर कोई कर्मचारी, कोई प्रबंधन और यहां तक कि दिखावे के समय मौजूद कराए गए बुजुर्ग भी नजर नहीं आए। इतना ही नहीं, जीविका द्वारा संचालित रसोई भी बंद पड़ी थी। उद्घाटन के बाद ही आश्रय स्थल में ताला लटकना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।