• Crime
  • चोरों के निशाने पर है माँ दुर्गा की तिजोरी, तीसरी बार हुई चोरी, पुलिस के हाथ खाली |

    बबलू यादव / मधेपुरा हालिया दिनों में चोरों का मनोबल इस कदर आसमान पर है कि कानून का डर तो पहले से ही नहीं था अब भगवान का भी डर खत्म हो चूका है। सदर थाना अंतर्गत साहूगढ़ के वार्ड 15 स्थित बड़ी दुर्गा स्थान को एक बार फिर चोरों ने अपना निशाना बनाया है।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    बबलू यादव / मधेपुरा हालिया दिनों में चोरों का मनोबल इस कदर आसमान पर है कि कानून का डर तो पहले से ही नहीं था अब भगवान का भी डर खत्म हो चूका है। सदर थाना अंतर्गत साहूगढ़ के वार्ड 15 स्थित बड़ी दुर्गा स्थान को एक बार फिर चोरों ने अपना निशाना बनाया है। यहाँ रखे हुए दान पेटी को काटकर दान के रुपये और सोना – चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि यह कोई पहली या दूसरी वारदात नहीं, बल्कि तीसरी बार मंदिर में चोरी हुई है—और हर बार की तरह इस बार भी सवाल वही पुराने हैं, जवाब नदारद।

    रात के अंधेरे में बेखौफ चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर इत्मीनान से दान पेटी काटी और आराम से फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो इलाके में आक्रोश और नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना है कि बार-बार चोरी के बावजूद न तो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हुए, न ही पहले की घटनाओं का खुलासा। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर चोरों को इतनी छूट किसने दे रखी है?

    सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटने की औपचारिकता निभाई। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि जांच हर बार होती है, नतीजा कभी नहीं आता। सीसीटीवी, गश्ती और सुरक्षा के दावे कागजों में मजबूत हैं, जमीन पर कमजोर।

    मंदिर जैसे पवित्र स्थल में बार-बार हो रही चोरी ने पुलिसिया व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। अब देखना यह है कि इस बार जांच सिर्फ फाइलों तक सिमटती है या सच में चोरों तक पहुंचती है। फिलहाल, मधेपुरा में संदेश साफ है कि चोर निडर हैं, आस्था असुरक्षित है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x