• Bihar
  • मधेपुरा में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त; पीएनजी कनेक्शन के लिए बढ़ें आगे

    मधेपुरा/ जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। यह जानकारी समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी। प्रेस वार्ता में बताया गया कि जिले में संचालित 40 गैस एजेंसियों


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। यह जानकारी समाहरणालय परिसर स्थित सूचना भवन में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी।

    प्रेस वार्ता में बताया गया कि जिले में संचालित 40 गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से होम डिलीवरी के जरिए गैस उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 4,859 सिलेंडरों की खपत हो रही है, जो आपूर्ति व्यवस्था के सुचारु संचालन को दर्शाता है।

    प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, 02 अप्रैल 2026 को जिले में कुल 12,444 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं, जबकि 01 अप्रैल 2026 को 3,107 सिलेंडरों की बिक्री की गई थी। इसके अतिरिक्त 135 वाणिज्यिक (कमर्शियल) सिलेंडर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

    जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए समय पर बुकिंग कराएं। रिफिलिंग के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 25 दिनों तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए 45 दिनों की समय-सीमा निर्धारित की गई है। प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी करते हुए बैकलॉग समाप्त करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।

    एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों या एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    साथ ही उपभोक्ताओं को एलपीजी के विकल्प के रूप में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इच्छुक उपभोक्ता इंडियन ऑयल (IOCL) कार्यालय, घोष लेन पथ, वार्ड संख्या-20, नगर परिषद मधेपुरा में संपर्क कर सकते हैं। नगर पंचायत सिंहेश्वर में भी यह सुविधा उपलब्ध है।

    जनसुविधा के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। किसी भी शिकायत या सहायता के लिए आमजन 06476-222220 पर संपर्क कर सकते हैं।

    जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग एवं जागरूकता बनाए रखने की अपील की है, ताकि सभी को समय पर और सुचारु रूप से गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x