• Desh Duniya
  • ग्राम वासियों द्वारा लोहिया स्वच्छता कर्मियों का किया गया सम्मान

    अफजल राज/पुरैनी,मधेपुरा/पुरैनी पंचायत अंतर्गत ग्राम अंभोवासा में ग्राम वासियों द्वारा लोहिया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया। जिसकी अध्यक्षता पुरैनी ग्राम पंचायत के मुखिया विनोद कांबली निषाद ने किया। सम्मान समारोह में विनोद कांबली निषाद ने कहा कि स्वच्छता कर्मी का पहला कर्तव्य होता है कि पुरैनी के हर वार्ड में गली-गली स्वच्छ रखना। उन्होंने


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अफजल राज/पुरैनी,मधेपुरा/पुरैनी पंचायत अंतर्गत ग्राम अंभोवासा में ग्राम वासियों द्वारा लोहिया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया। जिसकी अध्यक्षता पुरैनी ग्राम पंचायत के मुखिया विनोद कांबली निषाद ने किया।

    सम्मान समारोह में विनोद कांबली निषाद ने कहा कि स्वच्छता कर्मी का पहला कर्तव्य होता है कि पुरैनी के हर वार्ड में गली-गली स्वच्छ रखना। उन्होंने कहा कि अम्भोवासा में ही पुरैनी ग्राम पंचायत का कचरा भवन का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें लगभग 8:30 लाख की राशि से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। अम्भोवासा में महंत बाबा स्थान में छतदार चबूतरा का निर्माण कराया जाएगा तथा मेन रोड से मिट्टी भराई कर महंत बाबा स्थान तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। 

    मुखिया विनोद कमली निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार सरकार नीतीश कुमार जी के द्वारा सात निश्चय पार्ट 2 के तहत गली-गली गांव घर साफ सफाई का यह योजना  चलाया जा रहा है जिसमें सभी स्वच्छता कर्मियों का भागीदारी महत्वपूर्ण है। कांबली ने कहा शंभू भाषा में स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण अति शीघ्र कराया जाएगा। कार्यक्रम में गोपालदास सीताराम सिंह सूरत, मंटू सिंह, पंचायत समन्वयक निरंजन कुमार, प्रखंड स्वच्छता पदाधिकारी राजकिशोर झा, पुरैनी पंचायत सचिव अमित कुमार, सरपंच उमेश सहनी आदि ने संबोधित किया।

    कार्यक्रम में कैलाश सिंह,धनेश्वर सिंह ,गणेश सिंह, उमेश सिंह, उपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह ,बौकू सिंह, राजेंद्र सिंह, हरि सिंह, प्रमोद सिंह, सियाराम सिंह एवं लगभग दो दर्जन स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।