रंजन कुमार / शेखपुरा जिला के उद्योग विभाग द्वारा विशेष ऋण कैंप का आयोजन किया गया। जिले में उद्यमिता को प्रोत्साहन देने एवं स्वरोज़गार के अवसरों को सुलभ बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय के मंथन सभागार में जिले भर से चयनित पात्र लाभुको को के बीच ऋण स्वीकृति पत्र का वितरित किया गया। इस आयोजन में प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PMVY) और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के पच्चीस युवा उद्यमी के बीच साढ़े तीन करोड़ रुपया का ऋण निर्गत की स्वीकृति पत्र डीएम शेखर आनंद, द्वारा सौपा गया।

इस मौके पर पटना के सहायक निदेशक उद्योग, उद्योग महाप्रबंधक सुजात सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर उद्योग महाप्रबंधक सुजात ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन युवाओं के स्वरोज़गार और रोजगार श्रृजन को लेकर कृत संकल्पित है। इसी के तहत पीएमएफएमई, पीएमईजीपी और पीएम विश्वकर्मा योजना के 25 लाभुकों के बीच साढ़े तीन करोड़ रुपये के ऋण का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को लेकर युवाओं में बेहतर उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि इन योजनाओं के माध्यम से 25 लोग अपना उद्यम स्थापित कर खुद और समाज के अन्य लोगों को रोजगार प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएँगे। उन्होंने बताया कि जिले में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के 80 प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है।














