• Investigation
  • चौकीदार के परिवार से लोजपा के छः सदस्य टीम ने किया मुलाकात, बंधाया ढांढस

    कुमारखंड, मधेपुरा/कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत के वार्ड सात निवासी चौकीदार मानिकचंद पासवान की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने विभिन्न दलों के नेताओं का आने का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को लोजपा (रामविलास) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा छह सदस्यीय जांच


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कुमारखंड, मधेपुरा/कुमारखंड थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चंडीस्थान पंचायत के वार्ड सात निवासी चौकीदार मानिकचंद पासवान की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने विभिन्न दलों के नेताओं का आने का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को लोजपा (रामविलास) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा छह सदस्यीय जांच टीम का गठन कर पीड़ित परिवार से मिलकर जायजा लेने के लिए लक्ष्मीपुर चंडीस्थान भेजा गया।

    पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव संजय कुमार पासवान के नेतृत्व में छह सदस्यीय जांच टीम पीड़ित परिवार से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। पूर्व सांसद प्रधान महासचिव श्री पासवान मृतक चौकीदार के घर पहुंच कर सबसे पहले उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मृतक चौकीदार के पुत्र प्रभाष कुमार पासवान , भाई दीपचंद पासवान, बेटी झूनम कुमारी, पत्नी मीना देवी, पुतोहु शिवरानी सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना पर दुख व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश करने का भरोसा दिलाया।

    मौके पर श्री पासवान ने कहा कि चौकीदार मानिकचंद की हत्या नीतीश सरकार के उपर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रही है। जिस शासन में पुलिस के लोग ही नहीं सुरक्षित है तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे संभव हो सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के समय प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं काफी बढी है और सरकार इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।

    मौके पर टीम के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष विभूतिभूषण पासवान, अभय कुमार सिंह, सरिता पासवान, प्रदेश महासचिव विवेक आनंद व प्रदीप कुमार ठाकुर, जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान, प्रदेश सचिव चंदन कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, छात्र जिलाध्यक्ष शिवम कुमार, अमित कुमार पासवान, नवीन कुमार सिंह, बबलू यादव, मुकेश कुमार, मिथिलेश पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।