• Desh Duniya
  • प्रशांत किशोर को समर्थन देने मधेपुरा से पहुंच रहे हैं नेता

    मधेपुरा/जनसुराज मधेपुरा जिला के कई नेता मधेपुरा जिलावासी के पांच मांगों के साथ दूसरे दिन जनसुराज के सूत्रधार और जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर जी के द्वारा गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे गांधीवादी सिध्दांतों पर जारी आमरण अनशन में शामिल होकर भ्रष्टाचार , लाठीत़ंत्र और पदाधिकारी के जंगलराज को समाप्त करने में


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/जनसुराज मधेपुरा जिला के कई नेता मधेपुरा जिलावासी के पांच मांगों के साथ दूसरे दिन जनसुराज के सूत्रधार और जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर जी के द्वारा गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे गांधीवादी सिध्दांतों पर जारी आमरण अनशन में शामिल होकर भ्रष्टाचार , लाठीत़ंत्र और पदाधिकारी के जंगलराज को समाप्त करने में योगदान देने की अपील किया है,साथ ही उन्होंने सरकार से ये मांग रखी- 

    1. 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितता और भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच और पुनर्परीक्षा कराई जाए।

    2. 2015 में 7 निश्चय के तहत किए वादे के अनुसार 18 से 35 साल के हर बेरोजगार युवा को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।

    3. पिछले 10 वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक की जांच एवं दोषियों पर की गई कार्रवाई पर श्वेत पत्र जारी किया जाए।

    4. लोकतंत्र की जननी बिहार को लाठीतंत्र बनाने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

    5. बिहार की सरकारी नौकरियों में बिहार के युवाओं की कम से कम दो तिहाई हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए डोमिसाइल नीति लागू की जाय।

    साथ ही उन्होंने सरकार को सोए हुए पदाधिकारी को जागने के लिए मजबूर कर देने की बात कही,अगर सरकार नहीं जगती है तो हमें अपना भाइयों के हक दिलाने के लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा ,हमलोग करेंगे।

    मधेपुरा जिला से जिला अध्यक्ष डॉ दीप नारायण यादव, शशि कुमार यादव, शिवनारायण यादव, रंजीत कुमार सिंह, शेखर यादव, मोहन कुमार एवं किशोर कुमार धरना स्थल पर पहुंचकर अपने नेता प्रशांत किशोर जी को समर्थन दे रहे हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।