• Desh Duniya
  • स्वतंत्रता दिवस की धूम : तिरंगा से पटा शहर, हर और बज रहा है देशभक्ति गाना

    मोहन कुमार/मधेपुरा/ स्वतंत्रता दिवस को मनाए जाने के लिए तिरंगा से बाजार सज गया है.बाजार में कपड़े के तिरंगा झंडों के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की टोपी और बैजों की भरमार है. छोटे झंडे बच्चों को खूब भा रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाए जाने के लिए लोगों ने तैयारियां लगभग पूरी कर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मोहन कुमार/मधेपुरा/ स्वतंत्रता दिवस को मनाए जाने के लिए तिरंगा से बाजार सज गया है.बाजार में कपड़े के तिरंगा झंडों के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की टोपी और बैजों की भरमार है. छोटे झंडे बच्चों को खूब भा रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाए जाने के लिए लोगों ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है. विभिन्न स्कूलों में भी इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है.

    मालूम हो कि जिला मुख्यालय के पुरानी कचहरी, सुभाष चौक, कर्पूरी चौक, पुरानी बस स्टैंड में तिरंगा की दुकानें सज गई हैं. बाजार में कपड़े के छोटे तिरंगा बच्चों की पहली पसंद हैं, कपड़े का झंडा दस से सात सौ रुपये तक का बाजार में उपलब्ध है. तिरंगा टोपी और बैज 10 से 200 रुपये तक की बिक रही हैं गले में डालने वाली तिरंगा की पट्टिकाएं भी लोगों की पसंद बनी हैं. वही पुरानी कचहरी के दुकानदार का कहना है इस बार लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर ज्यादा उत्साह है.

    तिरंगा झंडा खरीदने आने वाले लोग कह रहे हैं कि अबकी बार सही मायने में स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे पिछले साल की अपेक्षा इस बार बिक्री भी बढ़ी है.सुभाष चौक के झंडा कारोबारी राकेश कुमार ने बताया कि लोग एडवांस बुकिंग भी कराई हैं. वही मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में होगा जहां जिला के प्रभारी मंत्री झंडोतोलन करेंगे इसके अलावा विश्वविद्यालय, समाहरणालय, व्यवहार न्यायालय, नगर परिषद सहित अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय परिसर में झंडोतोलन किया जाएगा.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।