Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

सहरसा में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत।

बाबा सिंहेश्वर के दर्शन कर लौट रहा था परिवार।

- Sponsored -

विकास कुमार/सहरसा  बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सहरसा – मधेपुरा मुख्य सड़क एनएच – 107 पर राइस मिल के निकट भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। तेज रफ्तार महिन्द्रा TUV 300 और ट्रैक्टर के बीच भी हुए भीषण आमने – सामने की टक्कर में महिन्द्रा TUV 300 के परखच्चे उड़ गए जिसमें महिन्द्रा TUV 300 सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां दोनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।  मृतकों में 25 वर्षीय महिन्द्रा TUV 300 चालक हरि साह और 30 वर्षीय महिला रूपा देवी शामिल हैं। जबकि घायलों में 1 साल और 2 साल के दो मासूम बच्चे शामिल है। सभी लोग सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के लगमा गांव के रहने वाले हैं। सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

घायल बच्चे।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सभी लोग सावन की सोमवारी के अवसर पर महिन्द्रा TUV 300 गाड़ी में सवार होकर मधेपुरा जिले के बाबा सिंघेश्वर स्थान पूजा करने गए हुए थे और पूजा करने के बाद जब देर रात वापस अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान बौजनाथपुर थाना क्षेत्र के राइस मिल के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर और महिन्द्रा TUV 300 की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें महिन्द्रा TUV 300 चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनों को जप्त करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply