• Others
  • भीषण अग्निकांड की घटना में 5 परिवारों का आशियाना जलकर राख

    कुमारखंड, मधेपुरा/ मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय के कुमारखंड पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लगने से पांच परिवार का पांच घर समेत एक बाइक और लाखों रुपया की संपत्ति जलकर राख हो गया । बताया गया कि कुमारखंड वार्ड 12 निवासी अभिनंदन शर्मा एक आवासीय घर,


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कुमारखंड, मधेपुरा/ मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय के कुमारखंड पंचायत स्थित वार्ड नंबर 12 में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लगने से पांच परिवार का पांच घर समेत एक बाइक और लाखों रुपया की संपत्ति जलकर राख हो गया । बताया गया कि कुमारखंड वार्ड 12 निवासी अभिनंदन शर्मा एक आवासीय घर, बर्तन, फर्नीचर का सामान, कपड़ा, अनाज, जेवरात अन्य सामान जलकर राख हो गया। जबकि विजय शर्मा, डोमी शर्मा का एक एक आवासीय घर, बर्तन,फर्नीचर का सामान कपड़ा अनाज जेवरात अन्य जला, वही अजय शर्मा का एक आवासीय घर, बर्तन, फर्नीचर, कपड़ा, अनाज जेवरात, एक बाईक जलकर राख हो गया।

    श्रवण यादव का एक आवासीय घर, बर्तन, फर्नीचर, कपड़ा, अनाज, जेवरात जलकर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने चापाकल और पंप सेट के सहारे और दमकल के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास किया तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया है।

    स्थानीय ग्रामीण रवि सिंह, आशीष सिंह, विरु यादव ने कहा प्रखंड में बड़ा दमकल रहने से आग बुझाने में आमलोगों को सुविधा मिलेगा। अंचल अधिकारी आकांक्षा ने बताया घटना की जानकारी मिली राजस्व कर्मचारी को स्थल पर भेजा गया। जांच रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।