• Others
  • भीषण आग लगने से 12 परिवारों के उजड़े आशियाने, 16 बकरी मरे, तीन लोग झुलसे 

    मो ० मुजाहिद आलम@कुमारखंड, मधेपुरा मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र भतनी ओपी अंतर्गत बिशनपुर सुंदर पंचायत के परसाही गांंव वार्ड चार में बुधवार की देर रात करीब 1 बजे भीषण आगजनी केे घटना में 12 परिवारों के एक दर्जन से ज्यादा घर, 16 बकरा -बकरी , सहित लगभग 25 लाख से अधिक मूल्य की


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मो ० मुजाहिद आलम@कुमारखंड, मधेपुरा

    मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र भतनी ओपी अंतर्गत बिशनपुर सुंदर पंचायत के परसाही गांंव वार्ड चार में बुधवार की देर रात करीब 1 बजे भीषण आगजनी केे घटना में 12 परिवारों के एक दर्जन से ज्यादा घर, 16 बकरा -बकरी , सहित लगभग 25 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस आग लगने की घटना में एक बच्चे व दो अन्य व्यक्ति भी जख्मी हो गए हैं। ग्रामीणों के सहयोग से पंप सेट एवं चापाकल के सहारे आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। इस दौरान दमकल को सूचना दी गई। लेकिन दमकल के आने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

    आगजनी की घटना में  विजेंद्र ठाकुर उम्र करीब 22 के पांव, अनोज कुमार उम्र करीब 25 के हाथ एवं एक दस वर्षीय बालक का हाथ झुलस गया। जिसका तत्काल समुचित प्राथमिक उपचार करवाया गया।

    आग लगने की घटना में भुमेश्वरी ठाकुर, रंजन ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, जगदीश ठाकुर, मनोज ठाकुर, अनोज ठाकुर, विनोद ठाकुर, शिवचंद्र ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर महेन्द्र ठाकुर एवं संजय ठाकुर का करीब एक दर्जन से अधिक आशियाना जलकर राख हो गई। इस दौरान इन गृहस्वामी के 16 बकरा बकरी , अनाज, वस्त्र, बर्तन, जेवरात , फर्नीचर सहित करीब 25 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एवं ग्रामीण दौड़ कर आए और चापाकल एवं पंपसेट के सहारे आग बुझाने में जुट गए।

    घटना की सूचना मिलते ही प्रमुख सिंधी सूर्य, प्रमुख प्रतिनिधि अरूण कुमार सिंह , मुखिया गोपाल ठाकुर, ओपीध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा, एएसआई विनोद कुमार राऊत, एएसआई उमेेश प्रसाद, शंभु ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और लोगों को ढांढस बंधाया। प्रमुख ने अपनी ओर से सभी पीड़ित परिवार को तत्काल खाने पीने का सामान मुढी, चावल, नमक, तेल, विस्कुट आदि मुहैया कराया। प्रमुख ने बताया कि सीओ को सूचना दी गई है।

    सीओ शशि कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और राजस्व कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। सभी पीड़ित परिवार को समुचित सहायता प्रदान की जाएगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together