• Desh Duniya
  • चोरी के लिए घर में किया प्रवेश, लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा

    शंकरपुर,मधेपुरा/ थाना क्षेत्र के परसा गांव में मंगलवार के सुबह एक युवक को ग्रामीणों ने पहले पकड़कर पोल से बांधकर जमकर पिटाई किया इसके बाद पुलिस को सूचना देकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि मंगलवार के रात्रि में परसा वार्ड नं -6 में शंकरपुर नवटोलिया निवासी मणिकांत यादव के पुत्र नीरज कुमार


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    शंकरपुर,मधेपुरा/ थाना क्षेत्र के परसा गांव में मंगलवार के सुबह एक युवक को ग्रामीणों ने पहले पकड़कर पोल से बांधकर जमकर पिटाई किया इसके बाद पुलिस को सूचना देकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

    बताया गया कि मंगलवार के रात्रि में परसा वार्ड नं -6 में शंकरपुर नवटोलिया निवासी मणिकांत यादव के पुत्र नीरज कुमार घर में चोरी करने के उद्वेश्य से घर में प्रवेश कर गया इस दौरान खर बरहट सुन गृह स्वामी के नींद खुल जाने पर हो हल्ला करते हुए गृह स्वामी ने युवक को पकड़ कर स्थानीय लोगों के सहयोग से पोल से बांधकर जमकर मारपीट किया। उसके बाद शंकरपुर पुलिस को सूचना दिया।मौके पर पुलिस पदाधिकारी मिथिलेश कुमार गुप्ता ने दल बल के साथ पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में ले लिया।साथ में एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा गोली मिला। जिसके बाद युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।

    इस बाबत परसा निवासी पप्पू पंडित ने आवेदन देकर बताया कि नवटोलिया निवासी मणिकांत यादव के पुत्र नीरज कुमार ने हमारे घर में चोरी के नियत से घुसकर घर में चोरी का प्रयास करने लगा।इस दौरान आवाज सुनाई देने पर सभी परिवार वालों को उठाकर जबरदस्त तरीके से पकड़ा और हो हल्ला होने के बाद आसपास के लोग पहुंचे। उसके बाद शंकरपुर पुलिस को युवक एवं अवैध हथियार को सौंप दिया।इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर युवक को जेल भेजा जा रहा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।