Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

बेटी की शादी के लिए कर्ज लेकर रखा था घर में, आग लगने से सब राख

- Sponsored -

चौसा, मधेपुरा/ उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत चौसा प्रखंड के फुलौत पश्चिमी पंचायत के तिरासी टोला में बीती रात करीब  10 लोगों का घर जलकर राख हो गया। जबकि कई लोग राहत बचाव के क्रम जख्मी हो गए।

घटना के बाबत बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण फिलहाल कुछ भी पता नहीं चल पाया है।  आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग ने भयावह रूप ले लिया और एक-एक कर सभी घर जलकर राख हो गए। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखे सारे सामान जलकर खाक हो गए। परिजनों के अनुसार आग लगने से लगभग दस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं इधर घटना की सूचना मिलते ही फुलौत ओपी अध्यक्ष द्वारा  दमकल को सूचना दी गई वाहन जबतक पहुंची की तबतक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था । घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

एक पीड़ित कर्ज लेकर बेटी की शादी के  लिए घर में रुपए रखे थे वो भी जल गया. घर में रखे टीवी, राशन सहित कागजात जलकर राख हो गया। घटना को लेकर लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।।

फ़िलहाल फुलौत पश्चिमी पंचायत के मुखिया विनोद भारती के द्वारा सभी पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राशन का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों के बीच जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने की बात की है।।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Comments are closed.