मधेपुरा/ शहर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन की शुरुआत हुई, जब Madhepura लोकसभा क्षेत्र के सांसद Dinesh Chandra Yadav ने Overnet Fashion Mega Mart का उद्घाटन किया। दोपहर करीब 2:30 बजे वार्ड संख्या 06, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एशिया हाउस के द्वितीय तल पर फीता काटकर मेगा मार्ट का शुभारंभ किया गया।
मेगा मार्ट के CMD डॉ. एन.के. गुप्ता ने सांसद को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांसद श्री यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए Overnet Fashion Mega Mart के उज्ज्वल भविष्य और इसके क्षेत्रीय विकास में योगदान की चर्चा की।
उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ-साथ किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं, CMD डॉ. गुप्ता ने बताया कि मधेपुरा में इस मेगा मार्ट की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को सस्ते दरों पर घरेलू उपयोग की वस्तुएं, परिधान, कॉस्मेटिक आइटम, क्रॉकरी सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि प्रो. बिजेंद्र नारायण यादव, प्रो. सुजीत कुमार मेहता, डॉ. नीलकांत, श्री जवाहर यादव, अशोक कुमार यादव, निखिल कुमार सिंह, सनोज कुमार, Overnet Achiever विजय कुमार साह, मनीष कुमार यादव, रविन्द्र कुमार, बीरबल कुमार, विजय पासवान, प्रो. मिथिलेश कुमार यादव, मुखिया अमित कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।














