• Desh Duniya
  • बिहार दिवस 2023 का किया गया भव्य आयोजन

    अररिया/ युवा शक्ति बिहार की प्रगति, थीम पर आज अररिया जिले में बिहार दिवस 2023 का भव्य आयोजन किया गया। बिहार दिवस का आगाज नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया से प्रभात फेरी के साथ हुआ। वहीं मुख्य कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल अररिया के परिसर में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों के बीच वितरण समारोह का


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अररिया/ युवा शक्ति बिहार की प्रगति, थीम पर आज अररिया जिले में बिहार दिवस 2023 का भव्य आयोजन किया गया। बिहार दिवस का आगाज नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया से प्रभात फेरी के साथ हुआ। वहीं मुख्य कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल अररिया के परिसर में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों के बीच वितरण समारोह का आयोजन एवं विभिन्न विभागों से संबंधित विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई गई।

    नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में जिला प्रशासन बनाम पत्रकार एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। देर शाम मुख्य कार्यक्रम स्थल हाई स्कूल अररिया के परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है।

    बिहार दिवस 2023 का प्रभात फेरी से हुआ आगाज:- बिहार दिवस 2023 का आगाज नेताजी सुभाष स्टेडियम, अररिया से प्रभात फेरी के साथ हुआ। जल-जीवन-हरियाली, बाल-विवाह निषेध, दहेज-प्रथा उन्मूलन, नशा मुक्ति पर आधारित प्रभात फेरी में आदर्श मध्य विद्यालय अररिया बाजार, आदर्श मध्य विद्यालय ककुड़वा अररिया, प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय अररिया, राजकीय कृत उच्च विद्यालय अररिया, कन्या मध्य विद्यालय खरैया बस्ती अररिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय आजाद नगर अररिया, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय अररिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिका टोला, आदि के स्कूली छात्र-छात्राएं, एनसीसी, स्कॉट, एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

    प्रभातफेरी को उप विकास आयुक्त मनोज कुमार एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर उप विकास आयुक्त ने प्रभातफेरी में शामिल बच्चों सहित समस्त जिले वासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी।

    बिहार विश्व पटल पर एक मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है- जिलाधिकारी
    बिहार दिवस के अवसर पर हाई स्कूल अररिया के परिसर में मुख्य समारोह का उद्घाटन जिला पदाधिकारी इनायत खान, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह,  जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू,  उप मुख्य पार्षद गौतम साह एवं उपस्थित सभी पदाधिकारी तथा सभी  जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

    समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सभी जिले वासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज बिहार के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने दिन है। बिहार की जो आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पहचान है। जो विरासत है। उस पर गर्व करने का दिन है। बिहार कई क्षेत्रों में अग्रणी रहा है। बिहार विश्व पटल पर भी एक मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है। चाहे बात प्रथम गणतंत्र की हो या अन्य किसी भी सामाजिक न्याय की, सद्भाव की, एकता की, तो बिहार एक अलग तरीके का उदाहरण प्रस्तुत करता है। जो सभी लोगों के अनुकरणीय है।

    उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करें। लेकिन उसके साथ-साथ अपने स्वर्णिम भविष्य की ओर कैसे जाएं, इसके लिए भी हमें प्रयासरत रहना चाहिए। रोज नई चीजें सीखना चाहिए। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेनी चाहिए।प्रेम, भाईचारे के साथ सबके साथ मिलजुल के रहना चाहिए।

    पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बिहार के इतिहास पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम सभी बिहार वासियों इस बात का संकल्प ले कि हमारे सभी कदम विकास, सामाजिक समरसता, सामाजिक समानता, समुदायिक सौहार्द, समाजिक शांति बनाए रखने के प्रयास के तरफ बढ़ते रहें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।