• Others
  • रैली को सफल बनाने के लिए महा गठबंधन की बैठक आयोजित

    मो ० मुजाहिद आलम@कुमारखंड,मधेपुरा कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को आगामी 25 फरवरी को होने वाले पूर्णिया जिले के रणभूमि मैदान महा गठबंधन की रैली को सफल बनाने को लेकर महा गठबंधन की बैठक प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष डॉक्टर विश्व बंधु बदल के नेतृत्व आयोजित की गई।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मो ० मुजाहिद आलम@कुमारखंड,मधेपुरा

    कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को आगामी 25 फरवरी को होने वाले पूर्णिया जिले के रणभूमि मैदान महा गठबंधन की रैली को सफल बनाने को लेकर महा गठबंधन की बैठक प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष डॉक्टर विश्व बंधु बदल के नेतृत्व आयोजित की गई। जबकि बैठक का संचालन राजद नेता रतन यादव ने किया ।

    बैठक में मौजूद क्षेत्र के विधायक चंद्रहास चौपाल रैली प्रभारी राम कृष्ण यादव, युवा राजद प्रदेश सचिव मुश्फिक आलम अन्य मौजूद थे।

    बैठक के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पी एच डी मंत्री ललित नारायण यादव ने कहा यह रैली नफरत वाद के खिलाफ है महंगाई, बेरोजगारी, सविधान बचाने की रैली है कुछ ऐसे लोग जो समाज को दो भाग में बाटते आप सभी कार्यकर्ता के बदौलत ही सफल होगा। पूरे देश के लोग केंद्र की मोदी सरकार से परेशान है। रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने आश्वस्त कराया। मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड रैली को सफल बनाने में प्रथम स्थान रहेगा।

    विधायक चंद्रहास चौपाल ने महा गठबंधन के कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा रैली कैसे सफल होगा उसको लेकर आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही होगा । सभी वक्ताओं ने अपनी अपनी बात रखे।

    मौके पर मुखिया रामचंद्र मंडल, गोपाल ठाकुर, कैनेडी राजद नेता विनय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष जयकांत यादव, राजद युवा प्रदेश सचिव मुश्फिक आलम, पिंटू यादव, प्रदीप यादव, अमीर मंडल, उमेश फौजी, प्रभास यादव, खुर्शीद हयात, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मुखिया , कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, राम अवतार ठाकुर, संजय राजा तेज नारायण यादव, सिकेंद्र आलम, नवनीत कुमार यादव, दिवाकर दिनकर ,कलम आलम, मनोज यादव, अरविंद यादव राजद नेता सत्य नारायण यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together