लालमोहन कुमार/जानकीनगर,पूर्णिया/ जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक पंचायत के पूर्व मुखिया प्रेमलाल मंडल का रविवार को 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गयाl पूर्व मुखिया प्रेमलाल मंडल के निधन पर पंचायत के गणमान्य लोगों के साथ-साथ पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया हैl वहीं पूर्व मुखिया के निधन की खबर सुनते ही गांव के सैकड़ों गणमान्य लोग व ग्रामीण पहुंचकर पूर्व मुखिया का दर्शन किया और पूर्व मुखिया के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कियाl

विज्ञापन
रामपुर तिलक पंचायत के उप मुखिया जय कांत मंडल,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार महतो,वार्ड सदस्य चंद्रशेखर कुमार महतो, वार्ड सदस्य चंदन कुमार महतो,वार्ड सदस्य विकास कुमार यादव, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बुटन ऋषि, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जुबेर आलम, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि दिलीप शाह,वार्ड सदस्य विश्वनाथ ठाकुर सहित पंचायत के तमाम वार्ड सदस्य व गणमान्य लोगों ने पूर्व मुखिया प्रेमलाल मंडल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कियाl
रामपुर तिलक पंचायत के उप मुखिया जय कांत मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व मुखिया प्रेमलाल मंडल लगभग 5 माह से बीमार चल रहे थे .पूर्व मुखिया प्रेमलाल मंडल का इलाज पूर्णिया से करवाया जा रहा था रविवार को पूर्व मुखिया का निधन हो गया l
Comments are closed.