• Flood
  • बाढ़ आश्रय स्थल में रखा था जलावन और भूसा, किसी ने लगा दी आग

    ग्वालपाड़ा(मधेपुरा)।इस वक्त जिले की बड़ी खबर ग्वालपाड़ा से है। प्रखंड के टेमाभेला पंचायत के पड़ोकिया वार्ड 8 में स्थित बाढ़ आश्रय स्थल में आगजनी हुई है। आग में ग्रामीणों का जलावन, भूसा, कुट्टी सब जलकर राख हो गया है, जो इस बाढ़ स्थल में अतिक्रमण कर रखा हुआ था। आग किसने और क्यों लगाई कोई


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    ग्वालपाड़ा(मधेपुरा)।इस वक्त जिले की बड़ी खबर ग्वालपाड़ा से है। प्रखंड के टेमाभेला पंचायत के पड़ोकिया वार्ड 8 में स्थित बाढ़ आश्रय स्थल में आगजनी हुई है। आग में ग्रामीणों का जलावन, भूसा, कुट्टी सब जलकर राख हो गया है, जो इस बाढ़ स्थल में अतिक्रमण कर रखा हुआ था। आग किसने और क्यों लगाई कोई नहीं जानता, लेकिन आग से ग्रामीणों को खासा नुकसान हुआ है।

    बाढ़ आश्रय स्थल भवन को भी क्षति पहुंची है। शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने बाढ़ आश्रम स्थल से धुआं निकलते देखा तो वहां पहुंचे। खबर फैलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। देखा गया तो अंदर आग जल रही थी और सब कुछ राख हो चुका था रखा हुआ था।

    अधिकांश बाढ़ आश्रय स्थल में है अवैध कब्जा, जुआरियों व नशेड़ियों का लगा रहता है जमावड़ा :ऐसे तो बाढ़ आश्रय स्थल का निर्माण बाढ़ के समय ग्रामीणों और मवेशियों की जानमाल की सुरक्षा के लिए बनाए गए थे। लेकिन जिले के अधिकांश बाढ़ आश्रय स्थल अतिक्रमण के शिकार हैं। टेमाभेला पंचायत के पड़ोकिया वार्ड 8 में स्थित बाढ़ आश्रय स्थल में भी उनमें से एक है। इसमें सालों भर ग्रामीण जलावन, मवेशी का चारा और अन्य सामान रखते हैं। चर्चा है कि इस बाढ़ आश्रय स्थल में दिन-रात जुआरियों और नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है।

    आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बीड़ी/ सिगरेट पीने के बाद उसे जलता हुआ ही फेंक दिया होगा जिससे आग लग गई होगी। घटना को लेकर कोई भी ग्रामीण कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीण देबो दास, डोमी दास उर्फ शंकर दास, अनिल दास, अर्जुण पंडित, पिन्टु सिंह आदि का जलावन , भूसा आदि रखा हुआ था। बाढ़ आश्रय स्थल में हुई अगलगी की घटना की सूचना सीओ और बीडीओ को दे दी गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।