• Bihar
  • गणेशपुर पैक्स में उर्वरक दुकान का हुआ उद्घाटन, किसानों में खुशी की लहर

    अफजल राज/मधेपुरा/ पुरैनी प्रखंड अंतर्गत गणेशपुर पंचायत में बुधवार को सहकारिता विभाग द्वारा संचालित खाद दुकान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन बीसीओ अनिल कुमार के कर-कमलों संपन्न हुआ। जैसे ही उद्घाटन की औपचारिकता पूरी हुई, मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों के बीच उत्साह का माहौल दिखाई दिया। क्षेत्र में लंबे समय से खाद वितरण


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अफजल राज/मधेपुरा/ पुरैनी प्रखंड अंतर्गत गणेशपुर पंचायत में बुधवार को सहकारिता विभाग द्वारा संचालित खाद दुकान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन बीसीओ अनिल कुमार के कर-कमलों संपन्न हुआ। जैसे ही उद्घाटन की औपचारिकता पूरी हुई, मौके पर मौजूद किसानों और ग्रामीणों के बीच उत्साह का माहौल दिखाई दिया। क्षेत्र में लंबे समय से खाद वितरण केंद्र की माँग की जा रही थी, जिसके पूरा होने पर किसानों में विशेष खुशी देखी गई। उद्घाटन कार्यक्रम में पैक्स के स्कूटिव प्रभाष कुमार , गणेशपुर पैक्स अध्यक्ष प्रीतम कुमार, प्रबंधक अमरेश कुमार गांधी, कार्यकारिणी सदस्या रुचि कुमारी, वकील पासवान, जयप्रकाश मंडल, नीतीश कुमार, विनोद राम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से इस पहल को किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्रामीणों और किसानों की बड़ी उपस्थिति इस बात का प्रमाण रही कि खाद दुकान के शुरू होने से उन्हें अब समय पर और सही दर पर खाद उपलब्ध होगी। किसानों ने बताया कि पहले उन्हें खाद लेने के लिए दूर-दराज जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। पैक्स स्तर पर खाद दुकान खुलने से अब उनकी परेशानी काफी हद तक खत्म होगी। उद्घाटन के दौरान बीसीओ अनिल कुमार ने कहा कि सहकारिता विभाग की यह पहल किसानों को सशक्त बनाने और कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। आगे भी किसानों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।