• Bihar
  • किसानों को मिली उन्नत खेती की जानकारी

    नौशाद आलम/ चौसा, मधेपुर/ चौसा प्रखंड मुख्यालय के कृषि कार्यालय में गुरुवार को आत्मा द्वारा रबी किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस किसान गोष्ठी का उद्घाटन आत्मा के उप परियोजना निदेशक रंजीत कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र मधेपुरा के आर पी शर्मा और डॉ. आशुतोष सिंह, कृषि सिंचाई अभियंता डॉ. अनिल कुमार, प्रखंड कृषि


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    नौशाद आलम/ चौसा, मधेपुर/ चौसा प्रखंड मुख्यालय के कृषि कार्यालय में गुरुवार को आत्मा द्वारा रबी किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस किसान गोष्ठी का उद्घाटन आत्मा के उप परियोजना निदेशक रंजीत कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र मधेपुरा के आर पी शर्मा और डॉ. आशुतोष सिंह, कृषि सिंचाई अभियंता डॉ. अनिल कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कोमल भारती तथा किसानों ने संयुक्त रूप से किया।

    तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने रबी मौसम की प्रमुख फसलों की उन्नत खेती, नवीन कृषि तकनीकों और फसलों में लगने वाले रोगों एवं उनके उपचार के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी दी।प्रखंड कृषि पदाधिकारी कोमल भारती ने उपस्थित किसानों और प्रसार पदाधिकारियों से खेतों में रासायनिक खाद का उपयोग कम करने और वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन एवं उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित एवं जैविक खाद के उपयोग के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

    आत्मा के उप परियोजना निदेशक रंजीत कुमार ने आत्मा योजना के तहत संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कृषक परिभ्रमण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ना है।कार्यक्रम में कृषि समन्वयक कौशल कृष्ण अम्बेडकर, एटीएम संचालक वीरमणि कुमार, कृषि समन्वयक अवधेश कुमार, लेखापाल राजीव कुमार चौधरी, कार्यपालक सहायक अमन कुमार, किसान सलाहकार धीरज कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार,कुंदन कुमार,मणिकांत कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।