• Desh Duniya
  • स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

    अफजल राज/ पुरैनी, मधेपुरा/ प्रखंड अंतर्गत औराय पंचायत में आदर्श मध्य विद्यालय औराय के वर्तमान प्रधानाध्यापक ललन कुमार दीनबंधु के स्थानांतरण के बाद समस्त ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की ओर से समारोह पूर्वक विदाई दी गई। साथ हीं नव पदास्थापित प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिंह का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रो. विजय कुमार सिंह


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अफजल राज/ पुरैनी, मधेपुरा/ प्रखंड अंतर्गत औराय पंचायत में आदर्श मध्य विद्यालय औराय के वर्तमान प्रधानाध्यापक ललन कुमार दीनबंधु के स्थानांतरण के बाद समस्त ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की ओर से समारोह पूर्वक विदाई दी गई। साथ हीं नव पदास्थापित प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सिंह का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रो. विजय कुमार सिंह व संचालन संतोष कुमार स्वराज एवं श्रीनिवास कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार के साथ हीं बच्चों की आंखों में आंसू भर आए।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विदाई या जुदाई शब्द बड़ा ही मार्मिक होता है। लेकिन परंपरा हर किसी को निभानी पड़ती है। सरकारी सेवा में आने वालों की स्थानान्तरण अनिवार्य है। वहीं वक्ताओं ने प्रधानाध्यापक ललन कुमार दीनबंधु के द्वारा विद्यालय में किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि इन्होंने यहां जैसा कार्य किया आशा है कि इससे अच्छा अगले विद्यालय में करेंगे। वहीं इनके मधुर स्वभाव, सरलता और कर्मठता की चर्चा करते हुए कहा कि छात्रों के साथ इसका लगाव प्रभावित करता था। हमेशा छात्रों से घुल-मिलकर शिक्षादान करते थे। सभी ने उपहार भेंट कर स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

    विदाई ले रहे प्रधानाध्यापक ललन कुमार दीनबंधु ने सभी शिक्षकों के प्रति विद्यालय के शैक्षणिक कार्य सहित अन्य विद्यालय के कार्यों में पूरे मनोयोग से सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आजीवन हर संभव मदद करने का भरोसा।

    मौके पर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ पुरैनी के अध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव संजीव कुमार सुमन,अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ वरीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार,राज्य प्रतिनिधि श्रीनिवास कुमार, जिला प्रतिनिधि सत्यप्रकाश गुप्ता, उदाकिशुनगंज अध्यक्ष ब्रजबिहारी यादव, प्र अ कृष्णगोपाल पासवान, प्रभाष कुमार यादव, दयाशंकर राम, अमलेश राय, अरूण कुमार, सियाराम मोची, जवाहर मंडल, अवधेश कुमार, जयकिशोर प्र सिंह, ब्रह्मानंद कुमार, प्रवीण कुमार प्रणव, जावेद आलम, शिरोमणि कुमारी, राजकुमारी, पिंकी कुमारी, शबाना खातुन ग्रामीण बाबुलाल शर्मा, सिकंदर शर्मा, सुबेदार महेन्द्र शर्मा, सीताराम शर्मा, सुधीर शर्मा, मानेश्वर मेहतर, सुभाष निराला, राजेन्द्र शर्मा, नारायण भगत सहित अन्य मौजूद रहें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।