• Others
  • सेवानिवृत्ति होने पर विदाई समारोह का आयोजन

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की बढ़ोना परिसर में आज एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर घोषई पंचायत के मुखिया पप्पू शर्मा एवं संकुल संचालक अंगद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर वरीय शिक्षक दयाशंकर शर्मा को विद्यालय के


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@मधेपुरा

    जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़की बढ़ोना परिसर में आज एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर घोषई पंचायत के मुखिया पप्पू शर्मा एवं संकुल संचालक अंगद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर वरीय शिक्षक दयाशंकर शर्मा को विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर उनके सेवाकाल की चर्चा की।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक गौतम कुमार गुप्त ने की।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्रा सोनाक्षी कुमारी के गाए स्वागत गान से हुआ।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका सोनी शर्मा एवं बुद्धदेव कुमार ने की।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र झा ने कहा कि विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुए हैं पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी।

    संकुल संचालक अंगद कुमार सिंह,मुखिया पप्पू शर्मा ने कहा कि दयाशंकर बाबू द्वारा किए गए कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इन्होंने हमेशा शिक्षकों की हित का ख्याल रखते हुए हमेशा प्रखंड संसाधन केंद्र चौसा एवं विद्यालय कर्मी के साथ सामंजस्य के साथ अपने कार्य का निष्ठापूर्ण तरीके से निर्वहन किया।

    समारोह को प्रधानाध्यापक अमित कुमार सूर्यवंशी,प्रमोद पासवान,विजय पासवान,संजय कुमार सुमन,अरुण कुमार, माला कुमारी कंचन,कल्याणी कुमारी,मनीष कुमार, लड्डू कुमार शर्मा, सुबोध कुमार मंडल,वीणा रानी,मुकेश कुमार,छात्रा प्रेरणा भारती ने भी संबोधित किया।अंत में विदाई गीत विद्यालय की शिक्षिका साधना भारती प्रस्तुत की जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक गौतम कुमार गुप्त ने की।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together