• Others
  • पर्यावरण की रक्षा ही हमारी सुरक्षा है-साहित्यकार संजय सुमन

    मधेपुरा प्रतिनिधि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ की ओर से आज वासुदेव जिओ पेट्रोल पंप चौसा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक पौधे को लगाया गया।उपस्थित लोगों ने जगह-जगह पौधा लगाकर धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा प्रतिनिधि
    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ की ओर से आज वासुदेव जिओ पेट्रोल पंप चौसा परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक पौधे को लगाया गया।उपस्थित लोगों ने जगह-जगह पौधा लगाकर धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया है।


    मौके पर संघ के संरक्षक सत्य प्रकाश गुप्ता विदुर ने कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है।हम सभी का फर्ज बनता है कि पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।


    साहित्यकार सह संघ के सचिव संजय कुमार सुमन ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा ही हमारी सुरक्षा है।ऐसे में प्रदूषण से निजात दिलाने में पेड़-पौधे की सशक्त भूमिका हो जाती है।दुनिया समझ चुकी है कि पर्यावरण की रक्षा करनी है तो उसके पहले पेड़-पौधों की सुरक्षा करनी है।पौधरोपण के साथ ही दूसरों को पर्यावरण के प्रति सजग करने की आवश्यकता है।पेड़ हमारे पुत्र के समान है।उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।


    शिक्षक जवाहर चौधरी ने कहा की हर व्यक्ति को पौधरोपण करना आवश्यक है।सभी संकल्प ले कि हम पौधे लगाकर उसकी सुरक्षा करेंगे। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिये पौधा लगाकर इसका संरक्षण करना जरूरी है। यह पौधा पेड़ बनेगा तो वातावरण में ऑक्सीजन मिलेगा।


    इस अवसर पर शिवम कुमार, पत्रकार मनीष गुप्ता अकेला, कुमार साजन, अंसार आलम, पेट्रोल पंप के कर्मी अमित झा,सिंटू कुमार, प्रीतम कुमार,मंजय कुमार, विकास कुमार यादव,प्रिंस कुमार, सुखदेव कुमार आदि ने मिलकर न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित करने का भी प्रण लिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।