• Bihar
  • रोजगार मेला प्रचार रथ को दिखाई गई हरी झंडी

    नौशाद आलम/ चौसा, मधेपुरा/ चौसा में आगामी 17 दिसंबर को होने वाली एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला को लेकर प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर विभिन्न जगहों के लिए प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया। प्रचार रथ को बीडीओ सरीना आजाद और जीविका बीपीएम चंद्र मोहन पासवान ने संयुक्त रूप से हरी झंड़ी दिखाकर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    नौशाद आलम/ चौसा, मधेपुरा/ चौसा में आगामी 17 दिसंबर को होने वाली एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला को लेकर प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर विभिन्न जगहों के लिए प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया। प्रचार रथ को बीडीओ सरीना आजाद और जीविका बीपीएम चंद्र मोहन पासवान ने संयुक्त रूप से हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान बीडीओ सरीना आजाद ने कहा कि जीविका के द्वारा आयोजित रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जाएगा ताकि हर गांव टोले मोहल्ले तक इसकी जानकारी आमजन तक पहुंच पाए और जरूरतमंद इच्छुक उम्मीदवार इसमें भाग ले सके।

    वहीं जीविका बीपीएम चंद्र मोहन पासवान ने बताया कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेला को लेकर समूह स्तर से लेकर ग्राम संगठन और सीएलएफ और विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में तकरीबन दो दर्जन से अधिक कंपनी के प्रतिनिधि भाग लेंगे जिसमें प्रशिक्षण,प्रशिक्षण से उपरांत नौकरी और कुछ कंपनियां सीधे नौकरी देगी इसके इच्छुक उम्मीदवार को शैक्षणिक योग्यता से संबंधित कागजात के छायाप्रति और चार पासपोर्ट साइज फोटो लाना है इससे पूर्व जीविका कर्मी या किसी भी जीविका कैडर से मिलकर उन्हें निबंधन कराना आवश्यक है।

    मौके पर एलएचएस अनीश कुमार,कार्यालय सहायक सुधीर कुमार,क्षेत्रीय समन्वयक अभिषेक कुमार,सामुदायिक समन्वयक विक्रांत कुमार,प्रिंस पप्पू,सुशील सिंह,मधुकर जोशी,गोपाल कुमार,विकास कुमार भीआरपी पवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।