• Desh Duniya
  • राजद प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए डॉ. विश्वबंधु बादल

    मो० मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परिसर में राजद प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर रवि शंकर पिंटू और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अमरेंद्र यादव की देखरेख में आयोजित की गई। राजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में प्रखंड के विभिन्न पंचायत के


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मो० मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परिसर में राजद प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर रवि शंकर पिंटू और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अमरेंद्र यादव की देखरेख में आयोजित की गई।

    राजद प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में प्रखंड के विभिन्न पंचायत के डेलीगेट, पंचायत अध्यक्ष और क्रियाशील सदस्य व राजद के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लिए। प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन के निर्देशानुसार मधेपुरा जिला में राजद संगठन चुनाव 2022 /25 के आलोक में पूर्व में नियुक्त प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी कुमारखंड के नियुक्ति को रद्द करते हुए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी का चयन करते हुए प्रखंडध्यक्ष के चुनाव का निर्देश दिया गया। जिसमें चुनाव की सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए पार्टी के डेलीगेट सदस्य, क्रियाशील सदस्य द्वारा सर्वसम्मति से कांग्रेस के पूर्व विधायक के पौत्र और बेलारी ग्राम पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष डॉ विश्व बंधु बादल को सभी ने निर्विरोध राजद प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए।

     

    नव चयनित प्रखंडध्यक्ष डॉ बादल ने कहा पार्टी के कार्यकर्ताओंं और पदाधिकारी नेे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे ईमानदारी से निर्वहन करुंगाा।

    मौके पर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रवि शंकर पिंटू, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी श्री अमरेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि अमीर मंडल, संजय कुमार राजा, सत्येंद्र यादव, समिति सदस्य राजन यादव, समिति सदस्य प्रभाष यादव, अभिषेक उर्फ पिंटू , मुखिया राजीव यादव, राजद नेता प्रदीप यादव ,राशिद आलम,रामसेवक यादव,रतन यादव, मुकेश कुमार, रामचंद्र मंडल, तेज नारायण यादव, कोशलेंद्र कुमार, नवनीत कुमार, उमेश फोजी, अभिनंदन यादव, अनुज यादव,बसंत यादव, दिलीप पासवान, मन्नू पासवान, मुकेश मेहता, राजेश्वर यादव, मो ० रब्बबन शेख ,चंदन कुमार, रणधीर यादव, राजेश यादव, नंदन दास मुखिया प्रतिनिधि ,पूर्व मुखिया अनमोल यादव, चंद्रकिशोर यादव समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together