• Bihar
  • मधेपुरा : डीएम ने किया औचक निरीक्षण, कार्यशैली में सुधार के दिए सख्त निर्देश

    अमित कुमार/ घैलाढ़,मधेपुरा/ जिले के नव पदस्थापित जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से घैलाढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण एवं सख्त दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के समय


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अमित कुमार/ घैलाढ़,मधेपुरा/ जिले के नव पदस्थापित जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से घैलाढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की और अधिकारियों-कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण एवं सख्त दिशा-निर्देश दिए.

    निरीक्षण के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं अंचलाधिकारी वंदना कुमारी उपस्थित रहीं.डीएम ने सबसे पहले कार्यालय की साफ-सफाई, फाइलों के संधारण, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति तथा आम जनता से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली.
    जिलाधिकारी ने कहा कि, “जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी कर्मी समयबद्ध तरीके से कार्य निष्पादन सुनिश्चित करें और आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. डीएम ने राजस्व से संबंधित मामलों, दाखिल-खारिज, लगान वसूली, भूमि विवाद एवं सरकारी योजनाओं की स्थिति की भी समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए तथा शिकायतों का समाधान पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए.
    इसके साथ ही जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल स्तर पर चल रही सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मांगी और स्पष्ट कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए.

    उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए. निरीक्षण के दौरान डीएम अभिषेक रंजन ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में शिथिलता, अनुशासनहीनता अथवा भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    डीएम के इस औचक निरीक्षण से प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मियों में प्रशासनिक सक्रियता देखी गई. वही समिति तरुणदेव ने जिलाधिकारी से आग्रह किया की यहां पर आधार सेंटर की समुचित व्यवस्था नहीं है जिससे आम लोगों को काफी परेशनियां का सामना करना पड़ता है साथ ही आरटीपीएस काउंटर पर पेंशन, कन्या विवाह योजना, पारिवारिक लाभ ,विधवा पेंशन के लिए कोई स्टाफ नहीं है जिससे लोगों को काफी परेशानियां होती है तो जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर सारी व्यवस्था सुदृढ़ कर दिया जाएगा.स्थानीय लोगों ने भी उम्मीद जताई कि इस तरह के निरीक्षण से सरकारी कार्यों में गति और पारदर्शिता आएगी.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।