• Others
  • मत्स्यगंधा मेला आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, 10 दिसंबर से पटेल मैदान में होगा भव्य आयोजन।

    सहरसा/ आगामी मत्स्यगंधा मेला 2025 के सफल आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला की तैयारियों, प्रबंधन एवं आयोजन से जुड़ी विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि एक माह तक चलने वाला मत्स्यगंधा मेला 10 दिसंबर से


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सहरसा/ आगामी मत्स्यगंधा मेला 2025 के सफल आयोजन को लेकर आज जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला की तैयारियों, प्रबंधन एवं आयोजन से जुड़ी विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि एक माह तक चलने वाला मत्स्यगंधा मेला 10 दिसंबर से स्थानीय पटेल मैदान में शुरू किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने मेला आयोजन के लिए आवश्यक निविदा प्रक्रिया को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

    समीक्षा के दौरान मत्स्यगंधा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। उप नगर आयुक्त, नगर निगम सहरसा को निर्देश दिया गया कि जलकुंभी, अन्य अवांछित पौधों एवं अपशिष्टों को एक सप्ताह के भीतर हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मत्स्यगंधा की दीर्घकालीन सफाई व्यवस्था के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया। बैठक में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले काप महोत्सव पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सौर बाजार स्थित चिन्हित स्थल पर काप महोत्सव का 8 और 9 दिसंबर 2025 को भव्य आयोजन किया जाएगा।

    जिला समेकित विकास योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अतिक्रमण-मुक्ति अभियान को तेज किया जाए। साथ ही जलजमाव के स्थायी समाधान हेतु बहुप्रतीक्षित स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना की निविदा प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा। शहर में यातायात प्रबंधन सुधार को लेकर जारी कार्यों में तेजी लाने की भी बात कही गई।

    बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता निशांत, मत्स्यगंधा मंदिर न्यास समिति के व्यवस्थापक कुमार हीरा प्रभाकर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।