• Desh Duniya
  • जमीन के सीमांकन के दौरान विवाद, हुआ मारपीट

    मो० मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/ जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन खुर्द पंचायत स्थित खुर्दा 10 में बुधवार को वासडीह भूमि के सीमा विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से जमकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष की एक महिला का सिर फट जाने कारण गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मो० मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/ जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन खुर्द पंचायत स्थित खुर्दा 10 में बुधवार को वासडीह भूमि के सीमा विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से जमकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष की एक महिला का सिर फट जाने कारण गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को कुमारखंड सीएचसी में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर महिला की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

    बताया गया कि थाना क्षेत्र के खुर्दा वार्ड 10 निवासी एक पक्ष के मसोमात मंजूला देवी और इनके पट्टेदार चरणदेव यादव के बीच वासडीह भुमि के सीमांकन को लेकर विवाद चला आ रहा है। बुधवार को दूसरे पक्ष के चरणदेव यादव की पत्नी उर्मिला देवी ने मंजूला देवी के आंगन के पीछे में कचरा फेंक रही थी। एक पक्ष के मसोमात मंजूला देवी की बेटी चन्दन देवी ने कचरा फेंकने से मना करने लगी।इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच गाली गलौज करते एकाएक लाठी डंडे से जमकर मारपीट होने लगा। मारपीट की घटना में एक पक्ष के मंजूला देवी की बेटी चंदन देवी गंभीर रुप से घायल हो गई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।