• Others
  • ठाकुरबाड़ी में देवोत्थान दीपावली का आयोजन,दीप प्रज्वलित कर किया गया उदघाटन

    मधेपुरा प्रतिनिधि जिले के चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में देव दीपावली का आयोजन किया गया।इस मौके पर ठाकुरबाड़ी को दीपों से सजाया गया औऱ भक्ति संगीत का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,सचिव संजय कुमार सुमन,उपाध्यक्ष मनोज शर्मा,गायत्री परिवार के परिव्राजक चक्रधर मेहत ने संयुक्त


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा प्रतिनिधि
    जिले के चौसा प्रखंड मुख्यालय स्थित राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी में देव दीपावली का आयोजन किया गया।इस मौके पर ठाकुरबाड़ी को दीपों से सजाया गया औऱ भक्ति संगीत का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,सचिव संजय कुमार सुमन,उपाध्यक्ष मनोज शर्मा,गायत्री परिवार के परिव्राजक चक्रधर मेहत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

    परिव्राजक चक्रधर मेहता ने कहा कि यह देव पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन पर देवताओं की दीपावली के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर आकर गंगा किनारे दीपों की अवली में आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर देवताओं को मुक्ति दिलाई थी। इस दिन गंगा के तट पर विशेष दीपदान का आयोजन होता है और देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु, व्रत और पूजन करते हैं।

    मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह दिलीप कुमार, युवा समाजसेवी जवाहर चौधरी, मनोज कुमार भगत,चितरंजन कुमार अग्रवाल चन्दन अग्रवाल, देवांशु कुमार देव,डॉ पप्पू,प्रीतम कुमार पटवारी, मनोज जायसवाल,पूजा शर्मा,रामरतन पटवारी,चन्द्रशेखर कुमार, अजय कुमार मंडल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।