• Others
  • बाबा मंदिर के गर्भ गृह से श्रद्धालुओं का मोबाइल, पर्स सहित जेवरात की हुई चोरी

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि सिंहेश्वर, मधेपुरा रविवार को बाबा सिंहेश्वर मंदिर में पॉकेटमारों का आतंक दिखा. यह पता तब चला जब लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए लोग नियंत्रण कक्ष में पहुंचने लगे. जिसमें किसी ने पर्स निकाल लेने तो किसी ने चेन काट लेने, रूपया निकालने की शिकायत लेकर पहुंचने लगे. जबकि मंदिर में सेक्योरिटी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि

    सिंहेश्वर, मधेपुरा

    रविवार को बाबा सिंहेश्वर मंदिर में पॉकेटमारों का आतंक दिखा. यह पता तब चला जब लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए लोग नियंत्रण कक्ष में पहुंचने लगे. जिसमें किसी ने पर्स निकाल लेने तो किसी ने चेन काट लेने, रूपया निकालने की शिकायत लेकर पहुंचने लगे. जबकि मंदिर में सेक्योरिटी गार्ड के बाबजूद मंदिर के गर्भगृह में लगातार बढ़ती चोरी की घटना से श्रद्धालु काफी क्षुब्ध दिखे.

    इस बाबत सुपौल जिला के छातापुर निवासी शिव नारायण साह ने बताया की मेरी पत्नी फुल कुमारी दंड प्रणामी दे रही थी. हमलोग जैसे मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे. मंदिर के गर्भगृह के अंधेरे का लाभ उठाकर पॉकेटमारों ने मेरे जेब से 16 सौ रुपया और रेडमी का मोबाइल निकाल लिया.

    मधेपुरा जयपालपट्टी वार्ड नंबर 15 निवासी संतोष यादव की पुत्री सोनाली कुमारी ने बताया की पुजा करते समय किसी ने चेन काट लिया. हालांकि सीसीटीवी में भी एक महिला द्वारा यह चेन काटने का दृश्य देखा गया.

    ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार जो जिला प्रशासन के द्वारा दिए कार्यों को करने मंदिर परिसर आया था. बाबा का दर्शन करने के दौरान उसके पॉकेट से 20 हजार रूपया निकाल लिया.

    मुरलीगंज थाना के होम गार्ड जितेन्द्र कुमार का पॉकेटमारों ने पर्स ही निकाल लिया. वही पीपरा के अरविंद कुमार ने मोबाइल निकालने की बात कही. वही सीसीटीवी फुटेज के स्थल पर किसी का परमानेंट डिप्टेशन नही रहने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. वही अपना समान खोने के बाद जब शिकायत लेकर श्रद्धालु नियंत्रण कक्ष पहुंचते हैं. तो उल्टे उन्हें ही खड़ी खोटी सुनाई जाती है.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।