• Others
  • बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष ने रेलमंत्री से मंत्री से की मुलाकात, रखीं मांग

    रजनीकांत ठाकुर कोसी टाइम्स@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष व आलमनगर के जदयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली स्थित रेल भवन में मुलाकात की। विस उपाध्यक्ष ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि व्यवहारिक तौर पर रेल मंत्री से मुलाकात कर नई सरकार के गठन पर शुभकामनाएं


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    रजनीकांत ठाकुर

    कोसी टाइम्स@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा
    बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष व आलमनगर के जदयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली स्थित रेल भवन में मुलाकात की। विस उपाध्यक्ष ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया। उन्होंने कहा कि व्यवहारिक तौर पर रेल मंत्री से मुलाकात कर नई सरकार के गठन पर शुभकामनाएं दी।

    विस उपाध्यक्ष यादव ने रेलमंत्री को मांग पत्र सौंपा। जिसमें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने रेल मंत्री को बताया है कि बिहार प्रांत का कोसी क्षेत्र रेल के मामले में वर्षों से उपेक्षित है। खासकर मधेपुरा जिला का उदाकिशुनगंज अनुमंडल इससे अछूता है। रेलवे की पूर्व लंबित परियोजना अधूरी पड़ी हुई है। यदि लंबित परियोजना पूरी हो जाती है तो इलाके का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने अपने मांग पत्र में जिक्र किया है कि
    बिहार राज्य के जिला मधेपुरा अंतर्गत बिहारीगंज से उदाकिशुनगंज – पुरैनी –  चौसा – नवगछिया तक बड़ी रेल लाइन, बिहारीगंज से उदाकिशुनगंज – आलमनगर – बख्तियारपुर तक बड़ी रेल लाइन परियोजना लंबित सूची में शामिल हैं। समाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े होने के कारण परियोजना पर काम होना आवश्यक है। इससे लोग बेहतर होंगे। सुलह यातायात के साधन होने से लोग समृद्ध होंगे। वहीं विस उपाध्यक्ष ने बिहारीगंज से बनमनखी – मुरलीगंज – मधेपुरा – सहरसा – मानसी – खगड़िया – बेगूसराय- बरौनी – मोकामा- बाढ़- बख्तियारपुर तथा पटना जंक्शन तक इंटरसिटी चलाने की मांग की।

    विस उपाध्यक्ष यादव की बात को रेलमंत्री वैष्णवी ने गंभीरता पूर्वक सुना। रेलमंत्री यादव को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को पूरा करने की दिशा में काम होगा। क्षेत्रीय समस्या को रेलमंत्री के पास रखने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र नारायण यादव को बधाई दी है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने क्षेत्रीय मांग के लिए नरेंद्र नारायण यादव को बधाई दी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।