• Others
  • मधेपुरा : प्रखंड चौसा को अनुमंडल बनाएं जाने को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया धरना प्रदर्शन

    चौसा,मधेपुरा/प्रखंड चौसा को अनुमंडल बनाओ समेत तीन सूत्री मांगों के समर्थन में आज शनिवार को राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने चौसा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व ब्यापार संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने की। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए ब्यापार संघ के प्रखंड अध्यक्ष


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    चौसा,मधेपुरा/प्रखंड चौसा को अनुमंडल बनाओ समेत तीन सूत्री मांगों के समर्थन में आज शनिवार को राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने चौसा प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व ब्यापार संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने की।

    मौके पर सभा को संबोधित करते हुए ब्यापार संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में चौसा प्रखंड की भूमिका काफी सराहनीय था।लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चौसा को केवल ठगने का काम किया है।चौसा प्रखंड अनुमंडल बनने की हर एक प्रक्रिया को पूरा करता है।चौसा प्रखंड मधेपुरा, पुर्णिया व भागलपुर जिले के बीच सीमा पर अवस्थित है।सरकार चौसा को अनुमंडल बनाएं अन्यथा जनता सड़क पर उतर कर अपने अधिकार के लिए आगे बढे़गी। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार यादव ने कहा कि राजकीय उच्च पथ 58 एवं राष्ट्रीय उच्च पथ 106  दोनों सड़क चौसा को छुटी हुई गुजरती है।चौसा में दो पॉवर हाउस,6 पेट्रोल पंप स्टेट बैंक समेत कई सरकारी कार्यालय हैं।अधिक राजस्व देना वाला प्रखंड है।इसलिए मैं सरकार से मांग करता हूँ कि जल्द चौसा को अनुमंडल का दर्जा दिया जाय।

    मौके पर बीडीओ को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं जिला पदाधिकारी के नाम पर एक स्मार पत्र सौपा गया जिसमें प्रखंड चौसा को अनुमंडल का दर्जा मिले, प्रखंड चौसा को नगर परिषद का दर्जा मिले, चौसा की चमचमाती सड़क पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ब्रेकर लगे शामिल हैं।

    धरना प्रदर्शन में फुलौत पूर्वी के मुखिया बबलू ऋषिदेव, चौसा पश्चिमी मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव, गोपाल कुमार दास, रणधीर कुमार, रजनीश शर्मा, रघुनंदन शर्मा, मिथिलेश कुमार पासवान,पूर्व उप प्रमुख शशि कुमार दास, बिंदेश्वरी दास, जवाहर मंडल, सुनील कुमार, राजीव सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, शत्रुघन यादव, मनीष साहनी शत्रुघ्न पासवान, बलराम यादव, राहुल यादव, मनोज कुमार भगत, बजरंग कुमार, विजय कुमार पासवान, रमन कुमार, सुदाम कुमार, दिनेश शर्मा, प्रहलाद शर्मा,मनोज राणा समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together