Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
दीपक कुमार बने भाजपा मधेपुरा जिलाध्यक्ष - Kosi Times
  • Desh Duniya
  • दीपक कुमार बने भाजपा मधेपुरा जिलाध्यक्ष

    मधेपुरा/स्थानीय साहुगढ़ निवासी भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा के जिला उपाध्यक्ष दायित्व को सफलतापूर्वक निर्वहन करने के बाद दीपक कुमार को आज भाजपा बिहार प्रदेश द्वारा भाजपा मधेपुरा जिला अध्यक्ष के दायित्व के लिए मनोनीत किया गया है, यह मनोनयन भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के  प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल के द्वारा आज बिहार भाजपा के


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/स्थानीय साहुगढ़ निवासी भारतीय जनता पार्टी मधेपुरा के जिला उपाध्यक्ष दायित्व को सफलतापूर्वक निर्वहन करने के बाद दीपक कुमार को आज भाजपा बिहार प्रदेश द्वारा भाजपा मधेपुरा जिला अध्यक्ष के दायित्व के लिए मनोनीत किया गया है, यह मनोनयन भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के  प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल के द्वारा आज बिहार भाजपा के सभी 45 सांगठनिक जिला के जिला अध्यक्ष की घोषणा की , जिसमें मधेपुरा जिला से दीपक कुमार को अगले कार्यकाल के लिए  जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

    जानकारी हो कि दीपक कुमार 2014 से ही भाजपा में सक्रिय भूमिका में रहे हैं, पूर्व में जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ की भी जिम्मेदारी को निभाया है ।

    दीपक कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में 2014 से स्वंयसेवक है और प्राथमिक वर्ग प्रशिक्षित हैं,  दीपक कुमार पूर्व में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के मधेपुरा जिला के जिला  प्रभारी भी रहे हैं, जिनके नेतृत्व में ही जिला से धन संग्रह कर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अध्योध्या भेजा गया था.

    दीपक कुमार साहुगढ़-2 पेक्स के लगातार तीसरी बार निर्विरोध पेक्स अध्यक्ष के साथ साथ  जिला पेक्स संघ के अध्यक्ष पद पर लगातार दुसरी बार निर्विरोध चुने गये हैं और विगत दो बार से व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भी हैं। दीपक कुमार के मनोनयन से जिले में हर्ष का माहौल है और लगतार  जिला अध्यक्ष को बधाई मिल रहा है। 

    बधाई देने वालों में निवर्तमान जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार,पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल यादव, अरविंद अकेला, महादेव चोधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोल राय, रवींद्र चरण यादव, पूर्व प्रत्याशी मधेपुरा विधानसभा विजय कुमार विमल, जिला महामंत्री जटाशंकर कुमार, वीरेंद्र चौधरी, मनोज  शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुलज़ार कुमार बंटी, मंटू यादव, दिलीप सिंह, त्रिभुवन मंडल, शशिकांत झा, रवि रंजन, अशोक मेहता, उपेन्द्र आनन्द, जिला मंत्र नीभा झा, तंदा  शरण, पुष्पलता यादव, बुद्धि जिवी प्रकोष्ठ से आभाष आनन्द, आई. टी एवं शोशल मीडिया से अभिषेक कुमार साह, सह  संयोजक राहुल राय, किशान मोर्चा से सुरेश यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा से विनोद सरदार, महिला मोर्चा से रीता राय, अर्पणा कुमारी, साबरमती देवी, चंम्पा देवी, लक्खी देवी, श्वेता सिंहा, किरण कुमारी, सुलेखा कुमारी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के ओमप्रकाश जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के हर्ष सिंधु, चुनाव आयोग प्रकोष्ठ से मनिन्दर दास, युवा मोर्चा   से विपिन कामती,अरविंद मिश्रा,संतोष मल्लिक,सुमित वर्मा, राहुल यादव, रौशन कुशवाहा, कुंदन राय, ब्रजेश सिंह  , मंडल अध्यक्ष चंदन चौधरी, दिलीप कुमार दीपक, अशोक यादव, अंकेश गोप, अनमोल मंडल  , संजय सिंह, संजय पाठक, सुदीप ठाकुर, जवाहर यादव, चंदन साह, विद्यानंद साह, मनोज मंडल, मनोज भगत, चंदु साहा, रणविजय चौधरी, राजीव सिंह, सत्यनारायण पौद्दार, योगेन्द्र राम, अरूण मंडल, सुबोध ऋषिदेव, महादलित प्रकोष्ठ के अरूण ऋषिदेव, कार्यालय मंत्री राजीव यादव, सुधीर भगत, प्रभाष चौपाल, राम शोभा यादव, दिलशाद आलम, ब्रहमानंद यादव, राजेश दास, सुबोध सिंह, कंचन यादव, अशोक सिंह, राजा साह, बिरा कुमार, करण कुमार, मणिकांत कुमार, बलराम राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है ।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।