Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

विषाक्त भोजन खाने से इलाजरत व्यक्ति की मौत

- Sponsored -

राजीव कुमार/ गम्हरिया,मधेपुरा/ गम्हरिया प्रखंड अन्तर्गत चिकनी खाड़ गांव  में विश्वकर्मा पुजा के दिन वार्ड नंबर ग्यारह की वार्ड सदस्या के यहां पुजा प्रसाद व भंडारे का भोजन करने से बीमार लोगों में से नौ वें दिन एक और इलाजरत व्यक्ति उमेश पासवान की मौत हो गई। अब तक इस मामले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब भी कई लोग बीमार है और विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत है। इससे पहले एक पचपन वर्षीय व्यक्ति बद्री शर्मा की मौत हो गई। जबकि पाँच लोग ठीक होकर घर पहुँच चुके हैं। इस मामले में अब भी दस से पन्द्रह लोग इलाजरत है।

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि भोजन के साथ जिसने भी दही का सेवन किया सबके सब बीमार हो गए हैं। दही में कुछ गड़बड़ी हुई है। विषाक्त भोजन से ढेड दर्जन लोगों बीमार हो गए थे और इलाजरत लोगों में से अबतक दो लोगों की मौत होने के बाद भी प्रशासन इस मामले कोई गम्भीरता से नहीं लिया।  थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया गया है।  इस मामले स्वास्थ्य विभाग ने अव तक संज्ञान लिया नही लिया है और ना ही थाने में प्राथमिकी दर्ज हो पायी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.