अफजल राज/पुरैनी,मधेपुरा/ थानाक्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के तीनटैंया बहियार डुमरैल से एक किशोरी(19 वर्ष) लड़की का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गयी है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है और आसपास के लोग हतप्रभ हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया गया कि किशोरी प्रत्येक दिन अपने पिता के लिए खाना लेकर सुबह-शाम झंडापुर गांव स्थित बासा पर जाती थी। हर दिन की तरह शुक्रवार की सुबह 8 बजे भी घर से नाश्ता लेकर बासा के लिए निकली। जब नाश्ता लेकर वह पिता के पास घंटों तक नहीं पहुंची तो पिता ने घर पर फोन किया। घर से यही बताया कि किशोरी नाश्ता के लिए आपके पास हीं गई है। इसके बाद पिता बहियार वाले रास्ते से पुत्री को खोजने के लिए झंडापुर से निकला। इसके बाद खोजते-खोजते जैसे हीं तिनटेंगा के पास पहुंचा तो देखा कि रास्ते पर किशोरी का चादर फेंका हुआ है। उसके बाद अगल-बगल खोजने लगा तब मकई के खेत तरफ उसका चप्पल फेंका हुआ है। इसके बाद मक्का के खेत में अंदर जाकर देखा तो देखा कि किशोरी मृत पड़ी हुई है। इसके पिता ने घटना की सूचना घरवालों को दिया।

विज्ञापन
घटना की खबर आसपास के लोगों में आग की तरह फैल गई। घटना को लेकर कोई भी स्पष्ट रूप से कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। दबी जुबां से कई तरह की चर्चाएं चल रही है। शव को देखने से ऐसा लगता है कि हत्यारा ने पहले किशोरो के साथ दुर्व्यवहार किया होगा और उसके बाद हत्या कर शव को फेंक दिया होगा। बहरहाल घटना के कारणों के बारे में सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर हीं टिकी हुईं हैं।
घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं पता चल पाएगा कि घटना को कैसे अंजाम दिया गया है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। आवेदन नहीं मिला है। जो भी घटना में शामिल होगा कानून से नहीं बच सकता है।
Comments are closed.