• Crime
  • गम्हरिया में अपराधियों ने बरसाई गोली, एक की मौत

    गम्हरिया,मधेपुरा/ थाना क्षेत्र के ईटवा जीवछपुर में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया है।मौके से पुलिस ने 12 खोखा बारामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि इटवा जीवछपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी मगन शर्मा का पुत्र रविंद्र शर्मा 45 वर्षीय अपने दुकान बंद कर मोटरसाइकिल पर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    गम्हरिया,मधेपुरा/ थाना क्षेत्र के ईटवा जीवछपुर में अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया है।मौके से पुलिस ने 12 खोखा बारामद किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि इटवा जीवछपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी मगन शर्मा का पुत्र रविंद्र शर्मा 45 वर्षीय अपने दुकान बंद कर मोटरसाइकिल पर जलावन लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान बजरंगबली मंदिर के समीप कुछ अपराधियों ने गाड़ी रोक कर मृतक रविंद्र शर्मा पर अंधाधुन गोली चलाने लगा ।गोली रविंद्र शर्मा को पेट और अन्य जगह लगा जिससे वह घटनास्थल पर गिर गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक रविंद्र शर्मा बढ़ई का काम करता था। उसे दो पुत्री और एक पुत्र हैं।वही पत्नी चुन्नी देवी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि अपराधियों का मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मृतक रविंद्र शर्मा बहुत ही अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। उसे आज तक किसी से कोई विवाद नहीं था। हालांकि इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करें।

    इस संबंध में थाना अध्यक्ष लव कुश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते हैं स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की जा रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।