• Investigation
  • नशा करने से मना किया तो सनकी पति ने गला दबा पत्नी की कर दी हत्या

    सुपौल। मरौना थाना क्षेत्र के परसौनी वार्ड 8 में एक सनकी पति ने शुक्रवार को अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि परसौनी वार्ड 8 निवासी लक्ष्मण यादव का पुत्र मुकेश कुमार नशे का आदी था। उसे गंजा पीने और


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सुपौल। मरौना थाना क्षेत्र के परसौनी वार्ड 8 में एक सनकी पति ने शुक्रवार को अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि परसौनी वार्ड 8 निवासी लक्ष्मण यादव का पुत्र मुकेश कुमार नशे का आदी था। उसे गंजा पीने और सुलेशन सूंघने की आदत थी। नशे के लिये वह किसी भी हद तक चला जाता था। इसको लेकर अक्सर उसकी पत्नी रिंकू कुमारी से झगड़ा होता रहता था।

    बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी मुकेश पत्नी के साथ उलझ गया। कहासुनी के दौरान उसने रिंकू(26 साल) का गला इतनी जोर से दबाया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मरौना थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।