Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

रक्तदान कर प्रांगण रंगमंच ने मनाया स्थापना दिवस

- Sponsored -

मधेपुरा/ कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय प्रांगण रंगमंच का पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस पर संस्था के सदस्यों ने टाउन हॉल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बाद में संस्था के सदस्यों ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता को नया जीवन देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार परमार ने कहा कि 5 साल के दौरान संस्था ने सामाजिक क्षेत्र में कई कार्य कर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों का भरपूर सहयोग संस्था को मिलता रहा है। जिस कारण संस्था से जुड़े खासकर कलाकारों को बेहतर मंच मिल पा रहा है। संस्था के संस्थापक सदस्य दिलखुश कुमार ने बताया कि पौधारोपण और रक्तदान हरियाली और मानव सेवा से जुड़ा हुआ काम है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही संस्था द्वारा जल्द ही बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। संस्था के संयुक्त सचिव आशीष कुमार सत्यार्थी के नेतृत्व में ब्लड डोनेशन किया गया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार परमार, संस्थापक सदस्य व कार्यक्रम प्रभारी दिलखुश कुमार, कोषाध्यक्ष मुरारी सिंह, रक्त प्रभारी अभिषेक सोनी, सदस्य नीरज कुमार निर्जल, अनीस कुमार, सोनू कुमार, रूपेश कुमार, खुदीराम, बेचन आदि मौजूद रहे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.