मधेपुरा प्रतिनिधि

विज्ञापन
अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति जन जाति मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मुंगेर जिले के घोरघट निवासी बासुकी पासवान के निधन पर अम्बेडकर विचार मंच चौसा ने गहरा शोक प्रकट किया है।
अम्बेडकर विचार मंच के अध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बासुकी बाबू का अचानक चले जाना बहुजन समाज के लिए अपूर्णिय क्षति है। उन्होंने रेलवे कर्मचारी के पद पर रहते हुए भी बहुजन समाज का कल्याण किया। खगडिया में एक पासवान समाज के अधिकारों को उच्च न्यायालय पटना से लड़ाई लड़कर न्याय दिलवाने का काम किया। उनकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।
शोक व्यक्त करने वालों में विशेष लोक अभियोजक अरुण कुमार पासवान, पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पटवे,श्रवण कुमार पासवान, मनोज कुमार पासवान, राधेश्याम पासवान,छविनाथ पासवान, अरविन्द कुमार, अरुण कुमार शेखर,पुलकित पासवान, उत्तम पासवान, अधिवक्ता राजेन्द्र पासवान, डा संजय पासवान,अमरेन्द्र पासवान पिंटू, जद यू अध्यक्ष मनोज प्रसाद, मनोज कुशवाहा, राज किशोर पासवान, प्रदीप कुमार, लोजपा अध्यक्ष कपिलदेव पासवान, कैलाश पासवान, बिन्देशवरी पासवान, मदन कुमार, मृत्युंजय कुमार, प्रो जिच्छो पासवान,नरेश पासवान, दुर्बल पासवान आदि शामिल हैं।
Comments are closed.