सिंहेश्वर,मधेपुरा/ चंद्रयान 3 का चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद जिले की धार्मिक नगरी सिंहेश्वर स्थित किड्स वर्ल्ड स्कूल में गुरुवार को धूमधाम से उत्सव मनाया गया। स्कूल में बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए उत्साह के साथ खूब नृत्य किया। भारत माता की जय उद्घोष से पूरा स्कूल गूंज उठा।
स्कूल के निदेशक रूपेश कुमार और कुंदन कुमार ने बताया कि भारत के वैज्ञानिकों ने पूरी दुनिया को बता दिया कि भारत के बढ़ते कदम अब रुकने वाले नहीं हैं। विज्ञान के मामले में भी भारत विश्व का मार्ग प्रशस्त करने की राह पर चल चुका है। देश में इसरो ने एक नया इतिहास रच दिया है। आज का दिन किसी भी पर्व से बढ़ कर है। इसलिए किड्स वर्ल्ड स्कूल ने इसे पर्व की तरह मनाने का निर्णय लिया। बच्चों ने टीचर के साथ मिल कर चंद्रयान का मॉडल बनाया। चंद्रयान की तरह ही केक काटा गया। इससे पहले बच्चों को क्लासरूम में चंद्रयान के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
उत्सव मनाते हुए बच्चे झूम कर नाचते रहे। स्कूल परिसर में शिक्षकों ने चंद्रयान की रंगोली भी बनाई।
इस उत्सव में शिक्षक कीर्ति आजाद, नीतू श्रीवास्तव, नेहा, शिवानी, सारू लामा, रुचि विश्वास, स्वप्ना लामा, ममता, खुशबू, दीपा, उदय आदि ने उत्साह से अपनी भूमिका निभाई।
Comments are closed.