• Others
  • छत से गिरकर बालक की मौत

    अनसार आलम कोसी टाइम्स@चौसा,मधेपुरा चौसा पूर्वी पंचायत के फुलकिया टोला में बुधवार की सुबह छत से गिरने से एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि चौसा पूर्वी पंचायत के फुलकिया टोला वार्ड नं 11 निवासी बमबम यादव का पुत्र


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    अनसार आलम

    कोसी टाइम्स@चौसा,मधेपुरा

    चौसा पूर्वी पंचायत के फुलकिया टोला में बुधवार की सुबह छत से गिरने से एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

    घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि चौसा पूर्वी पंचायत के फुलकिया टोला वार्ड नं 11 निवासी बमबम यादव का पुत्र आयुष कुमार (12 वर्षीय) बुधवार की सुबह तकरीबन सात बजे अपने ही छत पर घूम रहा था।इसी दौरान वह छत से नीचे खड़ी पड़ोस के बैट्री चालित ई रिक्शा पर गिर गया।जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

    घटना के बाद परिजन व आसपास के लोगों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया जहां प्रारंभिक जांच के दौरान ही ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ बृजगोपाल शर्मा ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक आयुष के घर कोहराम मच गया और उनके घर शव को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।परिजन के चीत्कार को सुनकर आसपास के लोग भी गमगीन हो गए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।