• Desh Duniya
  • मुखिया संघ की मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे

    मधेपुरा। एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा है कि हड़ताल कर रहे मुखिया संघ की मांग को वह सरकार तक पहुंचाएंगे। विधान पार्षद ने कहा कि बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर ग्राम पंचायत के अधिकारों से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर सभी मुखिया 16 अगस्त से हड़ताल पर हैं। उन्होंने इस बाबत


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा। एमएलसी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा है कि हड़ताल कर रहे मुखिया संघ की मांग को वह सरकार तक पहुंचाएंगे। विधान पार्षद ने कहा कि बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर ग्राम पंचायत के अधिकारों से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर सभी मुखिया 16 अगस्त से हड़ताल पर हैं। उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री और पंचायती राज विभाग के मंत्री को एक पत्र लिखा है।

    डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार को बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ की 29 सूत्री मांग पर सहानुभूति विचार करना चाहिए। भारत के 73 वें संविधान संशोधन के तहत ग्राम पंचायत के दिए अधिकारों को सौंपा जाना चाहिए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी पंचायत को मजबूत बनाने पर बल दिया था। विधान पार्षद ने बताया कि पिछले एक साल के अपने परिषदीय काल में सदन में उन्होंने कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से जुड़े अधिकारों और उनके कल्याण से जुड़े सवाल पूछकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों के अल्प मासिक भत्ते में बढोतरी, सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस देने, वार्ड सदस्य की पंचायत विकास में भागीदारी, मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, समिति सदस्यों के अधिकारों को परिभाषित करना प्रमुख है।

    डॉ. सिंह ने कहा कि बिहार प्रदेश मुखिया की मांग से के आलोक में मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।